UK Election 2024: ब्रिटेन में हुए आम चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। ऋषि सुनक को हार मिली है और कीर स्टार्मर अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। शुक्रवार को जारी चुनाव परिणाम के बाद भारतीय मूल के ऋषि सुनक की प्रधानमंत्री कार्यालय से विदाई हो गई है लेकिन अंग्रेजों की धरती पर सत्ता परिवर्तन की इस लड़ाई में भारतीय मूल के नेताओं ने इतिहास रच दिया है। रिकॉर्ड संख्या में लगभग 26 भारतीय मूल के नेताओं को आम चुनाव में हाउस ऑफ कॉमंस यानी ब्रिटेन की संसद के लिए चुना गया है।
ऋषि सुनक ने रिचमंड और नॉर्थएलर्टन क्षेत्र से जीत हासिल की है। हालांकि, उनकी टोरी पार्टी को 200 से ज्यादा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव में जीत हासिल करने वाले अन्य भारतीय मूल के नेताओं में गोआ मूल की क्लेयर कूटिन्हो, सुएला ब्रेवरमैन, प्रीति पटेल भी शामिल हैं। इनके अलावा गगन मोहिंद्रा, शिवानी राजा के नाम शामिल हैं। लेबर पार्टी की ओर से सीमा मल्होत्रा, गोवा मूल की वैलरी वाज, लीसा नंदी, प्रीत कौर गिल, तनमनजीत सिंह धेसी, नेवेंदु मिश्रा को भी इस चुनाव में जीत हासिल हुई है।
अधिकांश ने लेबर पार्टी के टिकट पर लड़ा चुनाव
लेबर पार्टी के लिए भारतीय मूल के नेताओं ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने वाले भारतीय मूल के उम्मीदवारों में जस अठवाल, बैगी शंकर, सतवीर कौर, हरप्रीत उप्पल, वरिंदर जस, गुरिंदर जोसन, कनिष्का नारायण, सोनिया कुमार, सुरीना ब्रैकेनब्रिज, किरिथ एंटविसल, जीवन संधेर और सोजन जोसफ की भी संसद में एंट्री होनी है। वहीं, मुनीरा विल्सन और प्रफुल नारगुंड ने भी चुनाव में जीत दर्ज की है। जीतने वाले भारतीय मूल के प्रत्याशियों में से अधिकांश लेबर पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे।
ये भी पढ़ें: इस देश ने पेश किया Porn Passport! क्यों पड़ी जरूरत?
ये भी पढ़ें: कैसे पाकिस्तान में फ्रांस से भी ज्यादा महंगा हो गया है दूध!
ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन की वापसी झारखंड में BJP के लिए संकट क्यों
ये भी पढ़ें: स्टार्मर की जीत का भारत के साथ डील पर क्या होगा असर?
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
3 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
13 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
15 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
17 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
18 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
19 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines