US में भारतीय ने बहस के बाद बीवी और 3 रिश्तेदारों को उतारा मौत के घाट, अलमारी में छिपे रहे बच्चे

पुलिस को शुक्रवार को सुबह करीब 2.30 बजे एक कॉल के जरिए इसका जानकारी मिली थी. जब पुलिस अधिकारी पहुंचे तो घर के अंदर चार लोगों की लाश पड़ी थी. जिन सभी को गोली लगी हुई थी.

Us Firing

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

अमेरिका के जॉर्जिया में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक सहित चार लोगों की मौत हो गई. अटलांटा में भारतीय मिशन ने इस घटना की पुष्टि की है. मामला लॉरेंसविले शहर में शुक्रवार तड़के का है. गोलीबारी की जब यह घटना हुई, उस समय घर के अंदर तीन बच्चे भी मौजूद थे.

विज्ञापन

अटलांटा में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित परिवार को हर मुमकिन मदद दी जा रही है.

विज्ञापन

स्थानीय मीडिया के अनुसार, पुलिस ने आरोपी विजय कुमार (51) को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों की पहचान आरोपी की पत्नी मीमू डोगरा (43), गौरव कुमार (33), निधि चंदर (37) और हरीश चंदर (38) के रूप में हुई है.

पुलिस को शुक्रवार को सुबह करीब 2.30 बजे एक कॉल के जरिए इसका जानकारी मिली थी. जब पुलिस अधिकारी पहुंचे तो घर के अंदर चार लोगों की लाश पड़ी थी. जिन सभी को गोली लगी हुई थी.

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब गोलीबारी शुरू हुई तो तीन बच्चे वहां मौजूद थे. खुद को बचाने के लिए बच्चे एक अलमारी में छिप गए.

जांच करने वालों ने बताया कि बच्चों में से एक ने 911 पर कॉल करके इसकी जानकारी दी. जिसके बाद अधिकारी कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गए. बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ