हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच चीन का बड़ा बयान, बोला- हम पाकिस्तान के साथ खड़े

10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की सहमति बनी, लेकिन शाम होते ही पाकिस्तान ने फिर ड्रोन हमले किए। भारत ने सभी हमलों को नाकाम किया। इसी दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान को समर्थन देने की घोषणा की और उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ खड़े होने की बात कही।

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच 10 मई को सीजफायर पर सहमति बनने की खबर सामने आई थी, लेकिन शाम होते ही एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले शुरू हो गए। हालांकि भारत ने इसका करारा जवाब दिया और सभी ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया है। इसी बीच चीन ने भी पाकिस्तान का समर्थन करने की बात कही है।

क्या बोला चीन?

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार को कहा कि उनका देश पाकिस्तान की “संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता” बनाए रखने में उसके साथ खड़ा रहेगा। चीन के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि वांग यी ने ये बातें पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कही है।

इसके साथ ही विदेश कार्यालय की तरफ से यह भी कहा गया है कि उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि चीन, पाकिस्तान के सदाबहार रणनीतिक सहयोगी साझेदार और दृढ़ मित्र के रूप में, उसकी संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता को बनाए रखने में पाकिस्तान के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।”

इसके अलावा, उप प्रधानमंत्री डार ने संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद से भी बात की, जिन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच युद्धविराम समझौते का स्वागत किया। डार ने तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान से भी बात की और उन्हें क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

डोनाल्ड ट्रम्प ने दी थी सीजफायर की जानकारी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान “पूर्ण और तत्काल” युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं, उन्होंने दावा किया कि यह अमेरिका की मध्यस्थता वाली वार्ता का परिणाम है।

इसके बाद भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसके बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि सेना को जवाब देने के लिए कहा गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें