‘जादू-टोना करके जीतता है भारत…’, पाकिस्तान के क्रिकेट विश्लेषक का अजीबोगरीब बयान

IND vs PAK T20 World Cup: आज भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जा रहा है. भारत और पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के क्रिकेट विश्लेषक ने आरोप लगाया है कि भारत जादू-टोने और तांत्रिकों के जरिए जीतता है.

IND vs PAK

Photo Credit- Social Media

विज्ञापन

IND vs PAK T20 World Cup: कोलंबो में भारत पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले को लेकर पाकिस्तान की तरफ से अजीब बयान आया है. पाकिस्तान के क्रिकेट एनालिस्ट का कहना है कि, भारत जादू-टोना करके जीतता है. पाकिस्तान के विश्लेषक असद आर चौधरी ने सोशल मीडिया पर यह दावा किया है. भारत क्रिकेट के हर फॉर्मोट में पाकिस्तान पर हावी है. पाकिस्तान को हर बार हार का सामना करना पड़ता है. ऐसे में हार के डर से बौखलाए पाक ने अजीब आरोप लगाया है.

पहले भी लगाए थे आरोप

भारत ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में जब पाकिस्तान को मात दी थी तब भी पाकिस्तान की तरफ से काला-जादू और जादू-टोना करके जीतने के आरोप लगाए थे. पाकिस्तानी मीडिया ने आरोप लगाया था कि, भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर काला जादू किया था. अब फिर ऐसा हो रहा है कि, पाकिस्तान अपनी क्षमता पर भरोसा न करके खेल के नतीजों से पहले ही आरोप लगा रहा है.

विज्ञापन

पाकिस्तान के विश्लेषक असद आर चौधरी की मनगढ़ंत बातें

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान के विश्लेषक असद आर चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बेतुकी बातें लिखी हैं. असद आर चौधरी ने लिखा ‘ये अंधविश्वास जैसा लग सकता है, लेकिन ऐसा होता है कि बड़े भारत-पाकिस्तान मैचों में भारत, पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पर जादू करता है’. भारत पाकिस्तान के मैच में हिंदू तांत्रिक पाकिस्तान की टीम पर जादू करते हैं. पहले भी पाकिस्तान में डिस्कवर पाकिस्तान प्रसारित प्रोग्राम में यह दावा किया जा चुका है कि, भारत की जीत पूजा, प्रार्थना और जादू-टोने की वजह से हुई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ