Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

केक खाने से पहले हो जाएं सावधान, कहीं आपके मुंह में न आ जाए ‘इंसान का दांत’

China Latest News : अगर आप केक खा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। कहीं आपके मुंह में इंसान का दांत न आ जाए। चीन में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां मूमकेक के अंदर इंसान का दांत मिला।

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: Sep 15, 2024 20:12
mooncake
मूनकेक में मिला इंसान का दांत। (File Photo)

China News : लोग अक्सर अपने जन्मदिन या शादी की सालगिरह में केक काटते हैं। इस दौरान वे भूल जाते हैं कि केक कैसा है? ऐसे में सबसे पहले केक को सही तरीके से चेक कर लें, कहीं ऐसा न हो कि आपके मुंह में इंसान का दांत आ जाए। केक में इंसान का दांत मिलने का नया मामला सामने आया है, जिसके बारे में जाकर चौंक जाएंगे।

जानें क्या है पूरा मामला?

---विज्ञापन---

यह घटना चीन के जियांग्सू प्रांत में स्थित चांगझोउ की है। एक महिला ने एक स्टोर से मूनकेक खरीदा था। जब महिला ने घर लाकर मूनकेक खोला तो उसे देखकर हैरान हो गई। उस मूनकेक में इंसान का दांत मिला। इसे लेकर उन्होंने स्टोर के मालिक और पुलिस से इसकी शिकायत की। फूड विभाग की ओर से इस मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : World fastest Train: ये हैं दुनिया की सबसे तेज 5 ट्रेनें! पलक झपकते ही आंखों से ओझल

---विज्ञापन---

मसूड़ा वाला मिला दांत

इस मूनकेक में सबसे परेशान करने वाला मामला यह है कि केक में जो इंसान का दांत मिला था, उसमें मसूड़ा भी चिपका था। इसके बाद महिला ने केक से दांत को बाहर निकाला और सोशल मीडिया पर बिल के साथ इसे शेयर किया। हालांकि, स्टोर मालिक ने इस बात से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इंसान का दांत मिलना असंभव है। आपको बता दें कि चीन में पहले भी ऐसा मामला सामने आया था। फुजियान प्रांत की एक महिला ने साल 2022 में आरोप लगाया कि उसके चाचा ने इस स्टोर से खरीदे गए स्विस रोल के अंदर तीन मानव दांत पाए थे।

यह भी पढ़ें : चीन में स्कूल बंद, घरों से न निकलने की हिदायत जारी, 300 की रफ्तार से आ रहा अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान

स्टोर मालिक ने दी सफाई

स्टोर के मालिक ने कहा कि यह स्टोर एक दशक पुराना है। मूनकेक बनाने के दौरान साफ-सफाई को लेकर पूरी सावधानी बरती जाती है। इसे लेकर उन्होंने फूड डिपार्टमेंट को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर महिला को सुझाव दिया कि अगर परिवार के किसी सदस्य ने अनजाने में दांत खो दिया है तो उसे दोबारा चेक करना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि बिना दर्द के दांत टूटना संभव है।

First published on: Sep 15, 2024 08:11 PM

संबंधित खबरें