---विज्ञापन---

दुनिया

चीन में स्कूल बंद, घरों से न निकलने की हिदायत जारी, 300 की रफ्तार से आ रहा अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान

Typhoon Yagi: टाइफून यागी चीन की तरफ बढ़ रहा है, इससे देश का टूरिस्ट स्पॉट हॉलिडे आइलैंड प्रभावित होगा। चीन की सरकार ने अब तक 4 लाख से अधिक लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया है।

Typhoon Yagi: बारिश के बाद अब सबसे शक्तिशाली तूफान का खतरा मंडरा रहा है, दरअसल, मौसम विभाग ने चीन में तूफान टाइफून यागी आने का अंदेशा जाहिर किया है। चीन की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये तूफान सबसे पहले चीन के हॉलिडे आइलैंड हैनान से टकरा सकता है। बता दें हॉलिडे आइलैंड देश का टूरिस्ट स्पॉट है। तूफान के खतरे के मद्देनजर यहां से सभी टूरिस्टों को पहले ही हटा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार टाइफून यागी 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चीन की तरफ बढ़ रहा है। इससे देश के कई शहर प्रभावित हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक है और इसके मद्देनजर शुक्रवार को 4.20 लाख लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

लगातार हो रही बारिश स्कूल बंद

मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार Hainan island में ट्रेन, बोट और फ्लाइट बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा यहां अगले कुछ दिन स्कूल भी बंद रहेंगे। चीन के मौसम विभाग के अनुसार ये तूफान Hainan island के पास Guangdong पर भी असर करेगा, इसे तूफान की श्रेणी 5 में रखा गया है। जहां इसका इसर कम होगा वहां लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। बता दें चीन के अलग-अलग इलाकों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: चीन की जिस लैब से निकला था कोरोना, उसी से लीक हुआ एक और जानलेवा वायरस!

 

---विज्ञापन---

Yagi से अब तक 13 की मौत

बता दें Yagi तूफान से उत्तरी Philippines में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चीन में इससे पहले आए Shanshan तूफान से छह लोगों की मौत हुई थी और सेंकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए थे। जानकारी के अनुसार ये देश का 11वां तूफान है। चीन के मौसम विभाग ने शनिवार शाम तक यहां तेज बारिश होने का अनुमान जताया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: समंदर में इस जगह पर है जहाजों का कब्रिस्तान; जहां जाने के नाम से ही कांपते हैं कप्तान

ये भी पढ़ें: 17 स्टूडेंट्स जिंदा जले, 13 बुरी तरह झुलसे; केन्या में स्कूल के हॉस्टल में भीषण अग्निकांड

First published on: Sep 06, 2024 06:06 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola