नई दिल्ली: दिल्ली के बाद बांग्लादेश में श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला सामने आया है। यहां अबू बकर नाम के एक लड़के ने अपनी प्रेमिका कविता रानी की हत्या कर दी फिर उसके शव को टुकड़ों में बांट दिया। अबू बकर की मुलाकात कविता रानी से कुछ ही दिन पहले हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अबू बकर अपनी लिव इन पार्टनर सपना नाम की लड़की के साथ पिछले चार साल से बांग्लादेश के गोबरचाका स्क्वायर इलाके में लिव इन रिलेशनशीप में रह रहा था। करीब पांच दिन पहले ही आरोपी की मुलाकात कविता रानी से हुई थी।
पुलिस ने बताया कि अबू बकर की रानी से मुलाकात के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। 5 नवंबर को अबू बकर ने कविता को अपने किराए के मकान में बुलाया। इस दौरान सपना काम पर गई थी। कमरे पर आने के बाद कविता और अबू बकर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर कविता की गला दबाकर हत्या कर दी।
आरोपी ने हत्या के बाद कविता के सिर को काटकर शरीर से अलग कर दिया, उसके हाथ काट दिए और उन्हें एक नाले में फेंक दिया। उसके फरार होने से पहले उसके सिर को पॉलीथिन में लपेट कर रखा गया और बाकी के शरीर को एक डिब्बे में बंद कर दिया गया।
ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
6 नवंबर को अबू बकर काम पर नहीं आया। जब ऑफिस के लोगों ने उससे संपर्क करना चाहा लेकिन फोन कनेक्ट नहीं हुआ। अबू बकर जिस ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था, उसके मालिक ने बकर के किराए के मकान में एक व्यक्ति को भेजा तो वह बाहर से बंद था। अबू बकर के लापता होने का संदेह बढ़ने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो एक डिब्बे में एक महिला का सिर कटा शव मिला। पॉलीथिन में लपेटकर उसका सिर अलग रखा गया था। हाथ गायब थे। पीड़िता की पहचान कविता रानी के रूप में हुई।
https://twitter.com/VoiceOfHindu71/status/1592791908468031489
पुलिस ने 7 नवंबर को अबू बकर को उसकी लिव-इन पार्टनर सपना के साथ गिरफ्तार कर लिया। बांग्लादेश की रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के अधिकारी ने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रात अबू बकर अपनी लिव-इन पार्टनर सपना के साथ रूपसा नदी पार की और ढाका के लिए रवाना हो गया था, लेकिन अगले दिन किराए के मकान से कविता रानी का शव मिलने के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया।
पुलिस के साथ-साथ आरएबी इंटेलिजेंस ने 6 नवंबर की रात आरोपी अबू बकर के ठिकाने का पता लगाया। इसके बाद उसे और सपना को गाजीपुर जिले के बसन थाना क्षेत्र के चौरस्ता इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को सोनाडांगा थाने को सौंप दिया।
हिरासत में अबू बकर ने जुर्म कबूल कर लिया। आरएबी ने शहर के गोबरचक इलाके में एक संकरी जगह से पॉलीथिन में लिपटे कविता के कटे हाथ बरामद किए हैं।
संबंधित खबरें
हूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
7 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
7 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
7 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
16 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
21 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines