Germany News: जर्मनी की एक महिला ने केवल 5 साल की यजीदी बच्ची को गुलाम बनाया था और उसे ईराक में मरने के लिए बिना पानी के धूप में छोड़ दिया था। इस महिला को इसके लिए 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। महिला ने इस फैसले को चुनौती दी थी। लेकिन जर्मनी की एक फेडरल कोर्ट ने हाल ही में महिला की अपील को खारिज कर दिया है। यह महिला और उसका पति उस समय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सदस्य थे।
इस्लाम धर्म अपनाने वाली जेनिफर डब्ल्यू नामक इस महिला को अक्टूबर 2021 में गुलामी के जरिए मानवता के खिलाफ अपराध के दो आरोप समेत अन्य मामलों में दोषी ठहराया था। शुरुआत में उसे 10 साल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन फेडरल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने यह कहते हुए फैसले पर रोक लगा दी थी कि सजा सुनाने में मानवता के खिलाफ अपराधों को कम करके आंका गया और अहम बातों पर ध्यान नहीं दिया था।
कोर्ट ने निराधार बताते हुए खारिज कर दी अपील
इसके बाद जेनिफर को फिर से सजा सुनाने के लिए सुनवाई शुरू हुई थी जो पिछले साल अगस्त में पूरी हो गई थी। इस सुनवाई के बाद उसे 14 साल कारावास की सजा सुनाई गई थी। इस फैसले के खिलाफ जेनिफर ने अपील की थी, जिसे अदालत ने बीते बुधवार को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि याचिका पूरी तरह से निराधार है। हालांकि, फैसले में यह स्पष्ट नहीं बताया गया है कि महिला ने किस आधार पर अपील की थी।
बच्ची को जंजीरों से बांधा, मां को भी गुलाम बनाया
बता दें कि जिस बच्ची को इस महिला ने गुलाम बनाया था उसकी अगस्त 2015 में ईराक के फालुजा में मौत हो गई थी। सबसे पहले के ट्रायल में अदालत को पता चला था कि महिला ने बच्ची की मदद के लिए कुछ भी नहीं किया था, जबकि वह ऐसा कर सकती थी और यह उचित भी होता। महिला के पति ने बच्ची को जंजीरों से अपने आंगन में बांधा था। महिला और उसके पति ने यजीदी बच्ची की मां को भी अपना गुलाम बनाया था।
साल 2021 में अंकारा में पकड़ी गई थी यह महिला
जेनिफर को साल 2016 में अंकारा में स्थित जर्मनी के दूतावास से हिरासत में लिया गया था और जर्मनी डिपोर्ट कर दिया गया था। दूतावास में वह अपनी पहचान के दस्तावेजों को रिन्यू करवाने की कोशिश कर रही थी। उसका पूर्व पति ईराक का नागरिक था जिसकी पहचान ताहा एआई-जे के रूप में हुई है। फ्रैंकफर्ट की एक अदालत ने उसे नवंबर 2021 में नरसंहार, मानवता के खिलाफ अपराधों और युद्ध अपराधों समेत कई मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
ये भी पढ़ें: मिलिए दुनिया के सबसे लंबे-चौड़े किसान से; 7.3 फीट हाइट, रोज पीता है 10 ग्लास दूध
ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में ढूंढ लिए ‘शिव’ और ‘शक्ति’; दुनिया के निर्माण का खुलेगा रहस्य!
ये भी पढ़ें: इस देश में है अजब नियम; Beaches से पत्थर उठाए तो लगेगा दो लाख रुपये का जुर्माना
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
49 mins ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
1 hr agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
1 hr agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
13 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
18 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
20 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
21 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
23 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines