---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

मिलिए दुनिया के सबसे लंबे-चौड़े किसान से; 7.3 फीट हाइट और रोज पीता है 10 ग्लास दूध

World's Biggest Farmer Sukhdev Singh: दुनिया का सबसे लंबा किसान कहीं और नहीं बल्कि हमारे पंजाब का ही रहने वाला है। 7 फीट 3 इंच की हाइट वाला यह किसान रोजाना 10 ग्लास से ज्यादा दूध पी जाता है और अपने शहर में किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है।

---विज्ञापन---

World’s Biggest Farmer Sukhdev Singh: अगर ये दुनिया चल रही है और मानव सभ्यता सफलता के नए-नए आयाम छू रही है तो इसमें बड़ा हाथ अन्नदाता किसानों का भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा किसान कौन है? दुनिया के सबसे बड़े किसान की लंबाई 7 फीट 3 इंच है और वह रोज 10 ग्लास दूध पी जाते हैं। उनका ग्लास भी हमारी-आपकी तरह छोटा नहीं बल्कि उससे कहीं बड़ा होता है।

हम बात कर रहे हैं पंजाब में स्थित फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले सुखदेव सिंह की। वह हैं तो किसान लेकिन इस शहर में वह किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। 36 साल के सुखदेव सिंह को पंजाब का सबसे लंबा शख्स भी माना जाता है। बता दें कि पंजाब की आबादी करीब 3.16 करोड़ है। उनकी अद्भुत लंबाई ने उन्हें बचपन से ही भीड़ से अलग करने का काम किया है। इसके साथ ही उनका खान-पान भी उनके शरीर के हिसाब का ही है।

---विज्ञापन---

Sukhdev Singh hand Comparison

कपड़ों से लेकर जूते तक बने समस्या

सुखदेव सिंह का कहना है कि यह भगवान की दया है। लेकिन इसके साथ ही वह लंबी हाइट से होने वाली समस्याएं भी बताते हैं। उनके साइज के कपड़े नहीं मिलते इसलिए वह रेडीमेड कपड़े नहीं खरीद पाते हैं। उन्हें ऑर्डर देकर अपने लिए कपड़े सिलवाने पड़ते हैं। इसके अलावा जूतों को लेकर भी उन्हें खासी दिक्कत होती है। उनके पैर का तलवा 17 इंच का है। ऐसे में उनके साइज के जूते मिलना भी अपने अपने आप में एक चुनौती है।

---विज्ञापन---

मोटरसाइकिल लगती है खिलौने जैसी

इतना ही नहीं कहीं आने-जाने के लिए उन्हें सोचना पड़ता है। बस या कार में वह आ नहीं पाते। ऐसे में उन्हें मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन इतने भारी भरकम व्यक्ति के आगे मोटरसाइकिल भी खिलौने जैसी लगती है। लेकिन ये सब समस्याएं तब दूर हो जाती हैं जब कोई उन्हें सेल्फी लेने के लिए रोक लेता है। वह एक तरह से लोकल सेलेब्रिटी हैं। कई लोग तो उनसे मिलने को दूर-दूर के शहरों से भी फतेहपुर साहिब आते हैं।

Sukhdev Singh Riding A Bike

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोला सुकेश, मिल के चलाएंगे ‘तिहाड़ क्लब’

ये भी पढ़ें: हॉल में घुसे और बरसा दीं अंधाधुंध गोलियां, ISIS के आतंकियों के Video

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आज आएगा बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे देखिए परिणाम

First published on: Mar 23, 2024 11:29 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola