पाकिस्तान में पेट्रोल को लेकर हाहाकार, फरवरी मध्य तक होगा पेट्रोल संकट

pakistan, petrol, petrol crisis in pakistan, petrol price in pakistan,

प्रतीकात्मक तस्वीर

Pakistan petrol crisis: पाकिस्तान में पेट्रोल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। यहां फरवरी मध्य तक पेट्रोल संकट होगा। शुक्रवार को पाकिस्तान की रिफाइनरियों ने फरवरी के मध्य तक पेट्रोल संकट की चेतावनी दी है। अब अगर सरकार आयातित कच्चे माल और क्षेत्र के लिए आवश्यक एडिटिव्स के भुगतान के मुद्दों को हल करने में विफल रहती है तो फरवरी के मध्य तक पाकिस्तान में पेट्रोल संकट तय है।

विज्ञापन

पेट्रोलियम मंत्री ने पत्र लिख चेताया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कच्चे माल और एडिटिव्स के भुगतान में देरी के साथ-साथ डॉलर की कमी ने बड़े पैमाने पर पेट्रोल के उत्पादन में बाधा उत्पन्न की है। स्थानीय रिफाइनरियों ने इस लेकर पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक और स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के गवर्नर जमील अहमद को अलग-अलग पत्रों में चेतावनी दी है। ये पत्र पाकिस्तान रिफाइनरी लिमिटेड, नेशनल रिफाइनरी, अटक रिफाइनरी आदि द्वारा संयुक्त रूप से लिखे गए हैं।

विज्ञापन

बढ़ते संकट का प्रमुख कारण यह है

पत्र में कहा, “यदि तुरंत उपचारात्मक उपाय नहीं किए गए तो मध्य फरवरी तक स्थिति बेहद गंभीर हो जाएगी।” रिफाइनरियों ने कच्चे माल के भुगतान के लिए साख स्थापित करने में कठिनाइयां और रिफाइनरियों द्वारा आवश्यक अन्य इनपुट को बढ़ते संकट का प्रमुख कारण बताया गया है।

विज्ञापन

सूखने लगे पाकिस्तान के पेट्रोल पंप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब के शहरों में कई पेट्रोल पंपों बंद कर दिए गए हैं। यहां के लाहौर, गुजरांवाला और फैसलाबाद में स्थिति बेहद खराब है। एक रिपोर्ट के अनुसार लाहौर के 450 पेट्रोल पंपों में से करीबन 70 पेट्रोल पंप पूरी तरह से सूखे पड़े हुए हैं। इससे पहले शाहदरा, वाघा, लिटन रोड और जैन मंदार के पेट्रोल पंप बंद किए गए थे।.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ