Turkey Syria Earthquakes: तुर्किये-सीरिया भूकंप की 5 चमत्कारिक कहानियां, किसी ने 17 तो किसी ने 7 घंटे तक मौत को दी मात

Turkiye Syria Earthquakes

Turkey Syria Earthquakes: तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को सुबह तड़के 3 बजे आए भूकंप से अब तक करीब 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। यूएन की मानें तो अब तक करीब 80 हजार से ज्यादा लोग इस त्रासदी में घायल हो चुके हैं। भूकंप से दोनों देशों में अब तक हजारों बच्चों की जान जा चुकी हैं। इन सबके बीच कुछ चमत्कार भी हुए है आइये आपको ऐसे ही 5 चमत्कारों से अवगत कराते हैं।

विज्ञापन

1- मलबे के बीच महिला ने बच्ची को दिया जन्म

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम सीरियाई शहर में भूकंप के बाद चमत्कार देखने को मिला है। यहां भूकंप के दौरान सोशल मीडिया पर ऐसी ही कई कहानियां वायरल हो रही हैं। यहां भूकंप के झटकों के बाद ध्वस्त इमारत के मलबे के बीच एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसी दौरान वहां रेस्क्यू में जुटी टीम ने जब बच्ची की रोने की आवास सुनी तो उसे सुरक्षित मलबे से निकाला, लेकिन बच्ची के माता-पिता को नहीं बचाया जा सका। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Turkiy syria Earthquake 2023

विज्ञापन

2- बच्चे का पूरा परिवार खत्म

विज्ञापन

भूकंप की तीव्रता केवल रिक्टर स्केल पर ही नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगियों पर भी देखने को मिली है। सीरिया में एक छोटे से बच्चे का पूरा परिवार खत्म हो गया। रेस्क्यू टीम ने इस बच्ची को सुरक्षित जगह पहुंचाया। वीडियो में जख्मी बच्चे को एक पालने में लेटे देखा जा सकता है। उसके हाथ में बैंडेड लगी है यह पता नहीं चल पाया है कि ये मामला किस जगह का है।

विज्ञापन

3- मलबे में दबे रहे भाई बहिन

सीरिया में एक बच्ची अपने छोटे भाई के साथ 17 घंटे तक मलबे के नीचे दबी रही। जब रेस्क्यू टीम उसे बचाने पहुंची तो उसने बातचीत में कहा- अंकल आप मुझे यहां से बाहर निकालिए, मैं आपकी सेवक बनकर रहूंगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों ही बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया है और अब वे सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

4- मलबे से बाहर आई बच्ची बोली- मेरी मां कहां है?

विज्ञापन

तुर्किये के हताय शहर से भी दिल को छूने वाली घटना सामने आई। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन में एक 7 साल की बच्ची को मलबे से बाहर निकाला गया। बच्ची रो रही थी। जैसे ही बच्ची को बाहर निकाला। उसने रेस्क्यू टीम से पूछा- मेरी मां कहां है? बच्ची के परिवार वालों के मिलने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन

5- जिंदेरिस में ही एक लड़की को भी मलबे से जिंदा निकाला

विज्ञापन

सीरिया के जिंदेरिस शहर में ही रेस्क्यू में जुटी टीम ने मलबे से एक बच्ची को जिंदा निकाला। कहा जा रहा है कि बच्ची मलबे में कंक्रीट के नीचे दबी हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ