Breaking News in Hindi LIVE Updates: महाभारत नाटक मंच में हुई हिंसक झड़प, 16 लोग घायल
Breaking News in Hindi LIVE Updates: बरहमपुर शहर के बाहरी क्षेत्र गोलंथरा थाना अंतर्गत मार्कंडी गांव में ठाकुराणी यात्रा के दौरान महाभारत नाटक मंचन हिंसक झड़प में बदल गया.
दो नाट्य मंडलियों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी, बोतल फेंकने और बमबाजी तक की नौबत आ गई. इस घटना में 16 लोग घायल हो गए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 10 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया है.
जानकारी के अनुसार, रामपल्ली और गोविंदपुर गांव की नाट्य मंडलियां गांव में महाभारत नाटक प्रस्तुत कर रही थीं. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया. दोनों ओर से ईंट, पत्थर, कांच की बोतलें और अन्य सामान फेंके गए.