कंगाल पाकिस्तान की खुली पोल! अमेरिका में हर महीने फूंक रहा 9 लाख डॉलर, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Pakistan US Lobbying: आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान अमेरिकी नेताओं को साधने के लिए हर महीने करीब 9 लाख डॉलर फूंक रहा है. यह बड़ा खुलासा हुआ है अमेरिकी FARA के दस्तावेजों से. इससे पहले भी भारत की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सैन्य कार्रवाई के बाद वैश्विक दबाव से बचने के लिए पाकिस्तान ने अमेरिकी लॉबिंग फर्मों का सहारा लिया.

PAK.jpg_c14ee1

Pakistan US Lobbying: एक तरफ जहां पाकिस्तान का आम आदमी बुनियादी जरूरतों और भयंकर आर्थिक संकट से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसके हुक्मरान अमेरिका में अपना प्रभाव खरीदने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं. अमेरिकी विदेश विभाग के सार्वजनिक प्रकटीकरण (FARA – Foreign Agents Registration Act) के दस्तावेजों से एक चौंकाने वाला सच सामने आया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान वाशिंगटन में अपनी डूबती साख को बचाने और अमेरिकी नीति निर्माताओं को प्रभावित करने के लिए हर महीने लगभग 9,00000 डॉलर खर्च कर रहा है.

विज्ञापन

विदेशी मामलों के विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान की यह भारी-भरकम रकम अलग-अलग लॉबिंग फर्मों को दी जा रही है. इसमें व्यापारिक मुद्दों को सुलझाने के लिए एक फर्म को 2,50,000 डॉलर प्रति माह और वहां के आंतरिक मंत्री की बैठकों को तय करने के लिए 50,000 डॉलर प्रति माह का भुगतान शामिल है.

विज्ञापन

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से घबराया पाकिस्तान

यह खुलासा पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के उन दावों की भी पोल खोलता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने सीमा पर तनाव के दौरान अमेरिका से मध्यस्थता की भीख मांगी थी. FARA के पेपर ट्रेल से साफ है कि कहानी पूरी तरह उलट थी. जब भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया और पाक के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, तो घबराए पाकिस्तानी राजनयिकों ने अमेरिकी संसद (कैपिटल हिल), पेंटागन और अमेरिकी ट्रेजरी में करीब 60 आपातकालीन बैठकें कीं.

अपनी सैन्य हार को घरेलू जनता के सामने जीत की तरह पेश करने वाले पाकिस्तान की यह कूटनीतिक छटपटाहट अब पूरी दुनिया के सामने आ गई है. कर्ज के जाल में फंसे होने के बावजूद, पाकिस्तान भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माहौल बनाने और अमेरिकी प्रशासन तक पहुंच बनाने के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च कर रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ