World Latest News: फ्रांस के रहने वाले एक सर्जन के कारनामे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस सर्जन ने अपने 33 साल के करियर में लगभग 300 से ज्यादा मरीजों के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इनमें 256 मरीज ऐसे थे, जिनकी उम्र 15 साल से कम थी। आरोपी हैवानियत करता और इसका वीडियो बना लेता था। आरोपी ने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी का नाम जोएल ले स्कॉरनेक है, जो 74 साल का है। अपने 33 साल के करियर में कभी नहीं पकड़ा गया। उसके खिलाफ यौन शोषण के मामलों में ट्रायल चल रहा है।
यह भी पढ़ें:Toranto Pub Firing: मस्ती कर रहे युवाओं पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 11 को लगी गोली
आरोपी ने कोर्ट में कबूल किया है कि वह अब झूठ बोलना बंद कर चुका है। रेप की वारदातों को स्वीकार करने के लिए तैयार है। आरोपी पर पिछले सप्ताह से पश्चिमी शहर वेनेस में देश का सबसे बड़ा यौन उत्पीड़न केस चल रहा है। आरोप है कि स्कॉरनेक ने 299 मरीजों के साथ 1989 से 2014 के बीच रेप/कुकर्म की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी ने मरीजों को बेहोश करके हैवानियत की। आरोपी ने 1 साल के बच्चे से लेकर 70 साल तक के मरीजों को शिकार बनाया।
टेस्ट की आड़ में बनाता था शिकार
ले स्कॉरनेक के अनुसार वह टेस्ट करने की आड़ में बच्चों को शिकार बनाता था। यही नहीं, वह कई लड़कियों के साथ भी दुष्कर्म कर चुका है। इस दौरान वह आपत्तिजनक वीडियो बनाने के साथ फोटो भी खींचता था। उसे 2005 में बच्चों की आपत्तिजनक फोटो खींचने के मामले में सजा हो चुकी है। कुछ सहयोगियों ने तब उसके व्यवहार पर चिंता जताई थी, लेकिन इसके बाद भी मामले की जांच आगे नहीं की गई। 2017 में 6 साल के बच्चे ने उस पर रेप का आरोप लगाया था, तब जांच के दौरान आरोपी के कंप्यूटर से आपत्तिजनक सामग्री मिली थी।
पोती को भी नहीं बख्शा
फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी 2017 में रिटायर हो चुका है। इसके बाद उसके खिलाफ मामले सामने आए थे। आरोपी पर 2 लड़कियों समेत 4 लोगों से रेप करने के मामले में दोष साबित हो चुका है। पुलिस को उसकी हार्ड ड्राइव से 3 लाख तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। आरोपी जानवरों के प्रति भी क्रूरता करता था। उसके 3 बेटे हैं। आरोपी ने कबूल किया है कि वह अब पोती के साथ भी रेप कर चुका है, जो उसके सबसे बड़े बेटे की 12 साल की बच्ची है।
यह भी पढ़ें:63KM लंबाई, 8000 करोड़ लागत; लखनऊ से कानपुर सिर्फ 45 मिनट में… जानें नए एक्सप्रेसवे की खासियतें
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
45 mins agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 hr agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
4 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
4 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
8 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
8 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
9 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
9 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
9 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines