खटमलों के आतंक से परेशान हुआ फ्रांस, बुलानी पड़ी इमरजेंसी मीटिंग, ओलंपिक पर मंडरा रहा खतरा
Edited By Bhola Sharma

France
Edited By Bhola Sharma

France
France grappling with bed bug problem ahead of Olympics: क्या खटमल किसी देश को तबाह कर सकते हैं? तो इसका जवाब हां है। फ्रांस इन दिनों फ्रांस खटमलों के संक्रमण से जूझ रहा है। यहां मेट्रो, एयरपोर्ट, सिनेमा हॉल, होटल हर जगह खटमल ही खटमल फैले हुए हैं। समस्या इतनी गंभीर हो गई कि महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। अधिकारियों को इमरजेंसी मीटिंग बुलानी पड़ी और खटमलों को खत्म करने के लिए विशेष अभियान शुरू करने का प्लान बनाया गया है।
फ्रांस अगली गर्मियों यानी 2024 में ओलंपिक की तैयारी कर रहा है। पेरिस के अधिकारी चेतावनी दे रहे हैं कि खटमलों के खिलाफ तत्काल कुछ किया जाना चाहिए। इसके बाद सरकार को भी एडवाइजरी जारी करनी पड़ी। सरकार ने लोगों को चेतावनी दी है कि उसे पेरिस में ओलंपिक से पहले कीटों से निपटना होगा।
रिपोर्टों के अनुसार, फ्रांसीसी राजधानी इस संक्रमण से विशेष रूप से प्रभावित हुई है, जो पिछले कुछ वर्षों में देश में एक बड़ी समस्या बन गई है। घरों, सिनेमाघरों, अस्पतालों और ट्रेनों में खटमल देखे गए हैं। इस मुद्दे के साथ अब देश के परिवहन मंत्री को यात्रियों की सुरक्षा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
परिवहन मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं किए गए कार्यों की जानकारी प्रदान करने और यात्रियों के हित में कार्य करने के लिए अगले सप्ताह परिवहन ऑपरेटरों को एक साथ लाऊंगा। उन्होंने अगले हफ्ते मीटिंग बुलाई है।
उनकी यह पोस्ट पेरिस के पहले डिप्टी मेयर इमैनुएल ग्रेगोइरे द्वारा सिटी हॉल की ओर से एक पत्र लिखने के एक दिन बाद आई है। जिसमें प्रधान मंत्री एलिजाबेथ बोर्न से संकट पर कार्रवाई करने का आह्वान किया गया है। उन्होंने लिखा कि खटमल एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है और इसकी रिपोर्ट इसी तरह की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि 2024 में ओलंपिक और पैरालंपिक खेल होने हैं। ऐसे में राज्य को इस संकट से निपटने के लिए उपयुक्त कार्य योजना बनाने के लिए तत्काल सभी संबंधित पक्षों को एक साथ लाना चाहिए।
पेरिस में समस्या का स्तर इतना बड़ा है कि इमैनुएल ग्रेगोइरे ने शुक्रवार को फ्रांस इन्फो से कहा कि खटमलों के खिलाफ उपचार को बीमा में शामिल करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे उन निवासियों को मदद मिल सकती है जो कीट का संक्रमण पाए जाने पर नियंत्रण उपाय करने के बारे में चिंतित हैं।
उन्होंने कहा, शहर सरकार से कीट नियंत्रण बैठकें आयोजित करने के लिए कह रहा है। अगस्त में शख्स ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं जिसमें उसने कहा कि पेरिस सिनेमा में उसकी सीट पर उसके शरीर पर खटमल के निशान थे।
फ्रांस में 1950 में कुछ इसी तरह खटमलों के प्रकोप के बाद महामारी फैल गई थी। तब कुछ दिन के लिए खटमल घरों से गायब हो गए, लेकिन अचानक उनकी संख्या में भारी इजाफा हुआ और यह समस्या विकराल हो गई। विशेषज्ञों का कहना है कि खटमलों के काटने से डिप्रेशन, एंग्जाइटी से लेकर अन्य बीमारियां हो सकती हैं। स्किन इन्फेक्शन का भी खतरा रहता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: