शेयर ट्रेडिंग नियम तोड़ना अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर पड़ा भारी! करोड़ों डॉलर के निवेश पर उठे सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. उनपर माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और एनवीडिया जैसी कंपनियों की शेयर ट्रेडिंग की जानकारी वक्त पर सार्वजनिक नहीं करने की वजह से 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है.

Donald Trump

Credit: Social Media

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने निवेश और शेयर ट्रेडिंग को लेकर विवादों में घिर गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने करोड़ों डॉलर के शेयरों की खरीद और बिक्री की जानकारी तय समय सीमा के भीतर पब्लिक नहीं की, जिसकी वजह से उन पर 200 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. अमेरिकी ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स के नियमों के अनुसार, राष्ट्रपति समेत बड़े सरकारी पदों पर बैठे लोगों को 1,000 डॉलर से ज्यादा की किसी भी शेयर ट्रेडिंग की जानकारी 45 दिनों के भीतर सार्वजनिक करनी होती है. लेकिन ट्रंप ऐसा करने में देरी कर गए. इससे पहले भी इसी तरह की देरी के मामलों में उन पर जुर्माना लग चुका है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने खरीदे थे इन कंपनियों के शेयर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने फरवरी 2026 में माइक्रोसॉफ्ट और अमेजॉन के 50 लाख से 2.5 करोड़ डॉलर तक के शेयर बेचे थे. बाद में मार्च में उन्होंने इन्हीं कंपनियों के शेयर दोबारा खरीदे. इसके अलावा उन्होंने Nvidia के शेयर भी खरीदे थे. एनवीडिया के शेयर खरीदने के कुछ समय बाद कंपनी ने Meta Platforms के साथ एक बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट की साझेदारी की घोषणा की थी. इसके बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई. इसी वजह से ट्रंप की ट्रेडिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये हितों के टकराव का मामला हो सकता है.

ट्रंप की ओर से क्या कहा गया?

हालांकि ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति के निवेश फैसले कोई स्वतंत्र थर्ड पार्टी लेती है और ट्रंप या उनका परिवार सीधे तौर पर इनमें शामिल नहीं होता. ट्रंप की संपत्तियां फिलहाल उनके बच्चों के मैनेज किए जा रहे ट्रस्ट में रखी गई हैं. अमेरिका में लंबे समय से ये बहस चल रही है कि सार्वजनिक पदों पर बैठे नेताओं को शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग की इजाजत होनी चाहिए या नहीं. कई पूर्व राष्ट्रपति अपने निवेश को ब्लाइंड ट्रस्ट में डाल चुके हैं ताकि हितों के टकराव से बचा जा सके. लेकिन ट्रंप के मामले में विपक्ष लगातार पारदर्शिता की मांग कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने इस साल अब तक 22 करोड़ डॉलर से ज्यादा के वित्तीय लेनदेन का खुलासा किया है. टेक कंपनियों और बड़े वित्तीय संस्थानों में उनके निवेश को लेकर अमेरिकी राजनीति में चर्चा तेज हो गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ