Aaj Ki Tazaa Khabar: CM सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के मामले में 1 और आरोपी गिरफ्तार, कल होगी कोर्ट में पेशी

Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18-19 मई 2026 को नॉर्वे (ओस्लो) के ऐतिहासिक दौरे पर हैं. ये पिछले 43 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नॉर्वे यात्रा है. इस दौरे में 30 से अधिक व्यापारिक और तकनीकी समझौते होने की आशा है. ‘ग्रीन टेक्नोलॉजी’ और एलपीजी सप्लाई की डील सबसे खास होगी. नॉर्वे के सरकारी फंड का भारत के शेयर बाजार में $28 अरब का निवेश है. इस दौरे में नए निवेश की घोषणा हो सकती है.

Breaking News 3.jpg (1)

Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18-19 मई 2026 को नॉर्वे (ओस्लो) के ऐतिहासिक दौरे पर हैं. ये पिछले 43 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नॉर्वे यात्रा है. इस दौरे में 30 से अधिक व्यापारिक और तकनीकी समझौते होने की आशा है. ‘ग्रीन टेक्नोलॉजी’ और एलपीजी सप्लाई की डील सबसे खास होगी. नॉर्वे के सरकारी फंड का भारत के शेयर बाजार में $28 अरब का निवेश है. इस दौरे में नए निवेश की घोषणा हो सकती है.

विज्ञापन

केरलम में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो हफ्ते बाद यूडीएफ की सरकार का गठन होने जा रहा है. केरलम में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. इस सरकार में कांग्रेस के वीडी सतीशन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनकी सरकार में उन्हें मिलाकर 21 मंत्री होंगे. सतीशन ने रविवार को लोक भवन पहुंचकर गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को कैबिनेट की लिस्ट सौंपी. उनके शपथ ग्रहण में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई दिग्गज कांग्रेसी नेता शामिल होंगे.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आखिरकार नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. योगी सरकार ने कैबिनेट में शामिल हुए सभी 8 मंत्रियों को उनके विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी है. इस फेरबदल में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और क्षेत्रीय समीकरणों का खास ख्याल रखा गया है. 

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

अमेरिकी न्याय विभाग ने गौतम अडानी के खिलाफ सभी आरोप वापस लिए, केस बंद

अमेरिकी न्याय विभाग ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी के खिलाफ सभी आपराधिक आरोपों को पूरी तरह से वापस ले लिया है.

Breaking News LIVE Updates: अमेरिका ने रूसी तेल की खरीद के लिए 30-दिन का अस्थायी लाइसेंस जारी किया

अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा है कि अमेरिका, रूसी तेल के समंदर में फंसे स्टॉक की खरीद के लिए 30 दिन का सामान्य लाइसेंस जारी कर रही है, ताकि सबसे ज्यादा प्रभावित देशों को इस तेल को खरीदने का मौका मिल सके. ये पहल विशेष रूप से उन देशों के लिए है जो ऊर्जा संकट से बड़े जोखिम में हैं. भारत दुनिया के सबसे बड़े रूसी तेल आयातकों में से एक है. इस अस्थायी लाइसेंस से भारतीय रिफाइनरियां प्रतिबंधों के डर के बिना रूस से तेल खरीद जारी रख सकेंगी.

Breaking News LIVE Updates: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने सतीश उपाध्याय को उपाध्यक्ष नामित किया

Breaking News LIVE Updates: 12 सालों में भारत का इकोनॉमिक डीएनए पूरी तरह बदल दिया- पीएम मोदी

Breaking News LIVE Updates: सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के मामले में 1 और आरोपी गिरफ्तार

Breaking News LIVE Updates: दिल्ली में MCD के कूड़ा ट्रक में लगी आग

Breaking News LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी विधाननगर साइबर सेल में दायर FIR के खिलाफ HC पहुंचे

TMC नेता अभिषेक बनर्जी विधाननगर साइबर सेल में दायर FIR के खिलाफ HC पहुंचे. उन्होंने मामला निरस्त करने की मांग की है.

Breaking News LIVE Updates: AAP नेता दीपक सिंगला को राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया

Breaking News LIVE Updates: NEET पेपर लीक पर संसद सख्त

शिक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने NTA चेयरपर्सन और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को 21 मई 2026 को तलब किया है. बैठक में NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले और परीक्षा सुधारों की समीक्षा की जाएगी. समिति 3 मई 2026 को रद्द हुई NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक की जांच की प्रगति पर चर्चा करेगी. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह करेंगे.

Breaking News LIVE Updates: कर्नाटक के कई इलाकों में हुई बारिश

Breaking News LIVE Updates: नॉर्वे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

Breaking News LIVE Updates: नॉर्वे में पीएम मोदी का संबोधन

Breaking News LIVE Updates: पीएम मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ द्विपक्षीय बैठक की

Breaking News LIVE Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हालात ठीक नहीं- MEA

MEA ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत के पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल और LPG मौजूद है. उन्होंने ये भी कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अभी हालात सामान्य नहीं है.

Breaking News LIVE Updates: दिल्ली मंत्री पंकज कुमार सिंह ने मेट्रो से किया ट्रैवल

Breaking News LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हनोई, वियतनाम पहुंचे

Breaking News LIVE Updates: X पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "इस सप्ताह वियतनाम और दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दौरान, मैं रणनीतिक सैन्य सहयोग को गहरा करने, रक्षा औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करने, समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति व स्थिरता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करूंगा।"

Breaking News LIVE Updates: AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार

Breaking News LIVE Updates: AAP नेता दीपक सिंगला को आज गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, बैंक लोन धोखाधड़ी केस में ये कार्रवाई की गई है.

Breaking News LIVE Updates: TVK नेता आधव अर्जुन ने तमिलनाडु सरकार में मंत्री के रूप में पदभार किया ग्रहण

Breaking News LIVE Updates: चेन्नई: TVK नेता आधव अर्जुन ने आज सचिवालय में तमिलनाडु सरकार के लोक निर्माण विभाग और खेल विकास विभाग के मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।

Breaking News LIVE Updates: केरल के मुख्यमंत्री ने केरल के राज्यपाल से की मुलाकात

Breaking News LIVE Updates: तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीसन, नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों ने लोक भवन में केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की.

Breaking News LIVE Updates: यूपी कैबिनेट से पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी

Breaking News LIVE Updates: आयोग पंचायतों में पिछड़े वर्ग की वास्तविक स्थिति प्रतिनिधित्व जनसंख्या अनुपात का अध्यन करेगा. आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत स्तर पर obc आरक्षण का निर्धारण किया जायेगा. रिपोर्ट के आधार पर सरकार पंचायतों में आरक्षण की व्यवस्था करेगी.

Breaking News LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओस्लो, नॉर्वे के लिए हुए रवाना

Breaking News LIVE Updates: गोटेनबर्ग, स्वीडन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओस्लो, नॉर्वे के लिए रवाना हुए।

PM मोदी 19 मई को ओस्लो में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

Breaking News LIVE Updates: रक्षा मंत्री दो देशों की यात्रा के लिए रवाना

Breaking News LIVE Updates: दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो देशों की यात्रा पर वियतनाम और दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो गए हैं. वे 18 से 19 मई तक वियतनाम और उसके बाद 19 से 21 मई, 2026 तक दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे.

रवाना होने से पहले X पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं रणनीतिक सैन्य सहयोग को गहरा करने, रक्षा औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने वाले समुद्री सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करूंगा."

Breaking News LIVE Updates: CM योगी ने की मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता

Breaking News LIVE Updates: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली बार अपने मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।

Breaking News LIVE Updates: केरल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में एकता का प्रदर्शन

Breaking News LIVE Updates: तिरुवनंतपुरम, केरल: मनोनीत मुख्यमंत्री वीडी सतीसन, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केरल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में एकता का प्रदर्शन किया।

Breaking News LIVE Updates: हम राज्य की जनता के लिए कड़ी मेहनत करेंगे- राज्य मंत्री

Breaking News LIVE Updates: लखनऊ: UP कैबिनेट में विभागों के बंटवारे पर राज्य मंत्री मनोज पांडे ने कहा, "यह हमारे लिए एक अवसर है और यह हमें एक बार फिर पार्टी आलाकमान, PM मोदी, HM अमित शाह और CM योगी आदित्यनाथ द्वारा सौंपा गया है... हम राज्य की जनता के लिए कड़ी मेहनत करेंगे."

Breaking News LIVE Updates: बंगाल में कई नेताओं की सुरक्षा में कटौती

Breaking News LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नई बीजेपी सरकार ने रविवार को VIP सुरक्षा का रिव्यू कर ढांचागत बदलाव करते हुए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी समेत कई हाई-प्रोफाइल नेताओं और पूर्व पुलिस अधिकारियों की वीआईपी सुरक्षा में भारी कटौती की है. इस प्रशासनिक समीक्षा के बाद गृह विभाग ने कल्याण बनर्जी, सुब्रत बख्शी, राजीव कुमार और अरूप बिस्वास जैसे कई वीआईपी के घरों के बाहर तैनात हाउस गार्ड्स को तुरंत वापस ले लिया है.

अधिकारियों के अनुसार, ताजा थ्रेट परसेप्शन (खतरे का आकलन) की नई समीक्षा में पाया गया कि इन लोगों को अब अत्यधिक सुरक्षा की जरूरत नहीं है. हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट आदेश दिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में कोई कटौती नहीं होगी और उनकी सुरक्षा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Breaking News LIVE Updates: बिहार में पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग

Breaking News LIVE Updates: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है. यह हादसा सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में उस वक्त हुआ, जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम और रेलवे के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. वक्त रहते उठाए गए कदमों की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया.

Breaking News LIVE Updates: वी.डी. सतीशन एयरपोर्ट पर मंत्रियों का स्वागत करने पहुंचे

Breaking News LIVE Updates: तिरुवनंतपुरम, केरल: मुख्यमंत्री-पद-नामित वी.डी. सतीशन उन गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे, जो आज उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई अन्य नेताओं के आज शहर में पहुंचने की उम्मीद है।

Breaking News LIVE Updates: BJP सरकार और मोदी जी में दूरदर्शिता की कमी है- मल्लिकार्जुन खड़गे

Breaking News LIVE Updates: बेंगलुरु | ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "अगर PM मोदी ने चुनावों से पहले कीमतें बढ़ाई होतीं, तो यह बात समझ में आती, क्योंकि उन्हें पता था कि ऐसा करने से उन्हें बड़ा झटका लग सकता है... इसलिए, चुनावों के बाद हर चीज़ की कीमतें बढ़ा दी गईं... इससे पता चलता है कि BJP सरकार और मोदी जी में दूरदर्शिता की कमी है। हम इस मुद्दे को उठाएंगे। उनकी वजह से महंगाई बढ़ रही है और गरीब लोगों को भी वे ज़रूरी चीज़ें नहीं मिल पा रही हैं, जिनके वे हकदार हैं।"

Breaking News LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने यूनिटों को दिए सख्त निर्देश

Breaking News LIVE Updates: दिल्ली : मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात और ईंधन की खपत कम करने के लिए प्रधानमंत्री की अपील को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने अपनी सभी यूनिट/दफ़्तरों को निर्देश दिया है कि वे बेवजह गाड़ियों की आवाजाही कम करने, उपलब्ध गाड़ियों का सही इस्तेमाल करने और ईंधन का किफ़ायती इस्तेमाल बढ़ाने के लिए तुरंत और असरदार कदम उठाएं।

"सभी अफ़सर और कर्मचारी ईंधन बचाने का संकल्प लेंगे। सभी अफ़सर और कर्मचारी सरकारी खरीद के साथ-साथ निजी इस्तेमाल के लिए भी भारत में बने उत्पादों को प्राथमिकता देंगे। सभी अफ़सर और कर्मचारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे इस्तेमाल में न आ रही अतिरिक्त लाइटें, पंखे वगैरह बंद करके बिजली का इस्तेमाल नियंत्रित करें। इसके अलावा, AC का इस्तेमाल 24-26° सेल्सियस की सीमा के भीतर ही किया जाना चाहिए," आदेश में कहा गया है।

Breaking News LIVE Updates: सैन्य जेट विमानों की हवा में हुई टक्कर

Breaking News LIVE Updates: अमेरिकी नौसेना ने बताया कि रविवार को इडाहो में माउंटेन होम एयर फ़ोर्स बेस के बाहर एक एयर शो के दौरान, सैन्य जेट विमानों की हवा में हुई टक्कर में शामिल चार क्रू सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए। अमेरिकी प्रशांत बेड़े की नौसेना वायु सेना की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमायाम ने बताया कि दो-दिवसीय 'गनफ़ाइटर स्काइज़ एयर शो' के दौरान, बेस से 2 मील की दूरी पर हवा में दो E/A-18G ग्रोवलर जेट आपस में टकरा गए। (रॉयटर्स)

Breaking News LIVE Updates: केरलम के लिए रवाना हुए कांग्रेस सांसद

Breaking News LIVE Updates: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज केरल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केरल रवाना हो गए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ