PM Modi 31st Award: PM मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, यह 31वां अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

PM Modi 31st Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वीडन पहुंचते ही उनका ऐसा स्वागत हुआ जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान है. स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन ने खुद एयरपोर्ट आकर गले लगाया और देश का सबसे बड़ा सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ सौंपा. यह पीएम मोदी को मिलने वाला 31वां वैश्विक पुरस्कार है.

PM Modi 31st Award

PM Modi 31st Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चार देशों के यूरोप दौरे के दूसरे पड़ाव पर रविवार को स्वीडन के शहर गोथेनबर्ग पहुंचे. करीब सात साल बाद हो रहे पीएम मोदी के इस स्वीडन दौरे पर उनका जो स्वागत हुआ, उसने एक नया वैश्विक रिकॉर्ड बना दिया है. स्वीडन सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मानों में से एक ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से नवाजा है. यह पीएम मोदी को मिला 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. स्वीडन के पीएम क्रिस्टर्सन ने पीएम मोदी को अपना मित्र बताते हुए कहा, “दो लोकतंत्र, एक मजबूत रिश्ता.” वहीं पीएम मोदी ने भी इस शानदार आवभगत के लिए स्वीडिश भाषा में ट्वीट कर स्वीडन का आभार जताया.

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर खुद पहुंचे स्वीडिश PM

जैसे ही पीएम मोदी का विमान स्वीडन की हवाई सीमा में दाखिल हुआ, वहां की वायुसेना के ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने उनके प्लेन को चारों तरफ से घेर लिया. ये फाइटर जेट्स प्रधानमंत्री मोदी के विमान को सुरक्षा घेरा देते हुए गोथेनबर्ग एयरपोर्ट तक लेकर आए. किसी विदेशी नेता के लिए ऐसा एस्कॉर्ट सम्मान बेहद दुर्लभ माना जाता है. इतना ही नहीं, कूटनीतिक प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन खुद पीएम मोदी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे.

विज्ञापन

बंगाली संस्कृति और ‘वैष्णव जन तो’ की गूंज

हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पीएम मोदी ने वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की. इस दौरान स्वीडिश ओपेरा सिंगर शार्लोटा हुल्ड ने ‘वैष्णव जन तो’ भजन गाकर सबका दिल जीत लिया. इस भव्य स्वागत समारोह में भरतनाट्यम के साथ-साथ पारंपरिक बंगाली संस्कृति की भी शानदार झलक देखने को मिली. पीएम मोदी ने इस पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि बंगाली संस्कृति पूरी दुनिया में मशहूर है और स्वीडन में इसकी झलक देखना अद्भुत रहा.

इन 8 बड़े मुद्दों पर हुई दोनों देशों के बीच महाबैठक

पीएम मोदी के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए इन प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई:

विज्ञापन
  • व्यापार और निवेश: साल 2025 में दोनों देशों का आपसी व्यापार 7.75 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है, जिसे और आगे बढ़ाया जाएगा.
  • हरित ऊर्जा व जलवायु: पर्यावरण की रक्षा के लिए सौर और पवन ऊर्जा जैसे ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर मिलकर काम करने की सहमति बनी.
  • रक्षा और अंतरिक्ष: दोनों देशों की सेनाओं, हथियार उद्योगों और अंतरिक्ष रिसर्च तकनीक में आपसी साझेदारी को नया आयाम दिया जाएगा.
  • AI और स्टार्टअप्स: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नई टेक्नोलॉजी और युवा उद्यमियों के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा दिया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ