---विज्ञापन---

दुनिया

एपस्टीन केस में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी, प्रिंस एंड्रयू के बाद ब्रिटेन में दूसरी हाई प्रोफाइल गिरफ्तारी, जानें कौन?

जेफरी एपस्टीन केस में बड़ा एक्शन, ब्रिटेन के नामी अधिकारी पर गिरी गाज, घर में छापेमारी के बाद साथ ले गई पुलिस

Author Edited By : Khushbu Goyal
Updated: Feb 24, 2026 08:35
Peter Mandelson
एपस्टीन फाइल्स में पीटर को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Jeffrey Epstein Case Update: अमेरिका के बहुचर्चित जेफरी एपस्टीन यौन शोषण केस में एक और बड़ा एक्शन हुआ है। ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी के बाद अब एक हाई प्रोफाइल अधिकारी पर गाज गिरी है। चर्चा है कि एपस्टीन मामले की जांच करते हुए पुलिस ने अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत मेंडेलसन को गिरफ्तार किया है। बीते दिन पुलिस मेंडेलसन के घर रेड मारने पहुंची। पुलिस ने पूरा घर, बैंक अकाउंट और डॉक्यूमेंट खंगाले। फिर मेंडेलसन को गाड़ी में बिठाकर ले गई।

गंदी हरकतें करने के लिए लड़कियों को जाल में ऐसे फंसाता था एपस्टीन, फाइलों में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

---विज्ञापन---

एपस्टीन फाइलों के खुलासे के बाद गिरफ्तारी

बता दें कि अमेरिका में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मंडेलसन को सार्वजनिक पद का दुरुपयोग करने के आरोप में ब्रिटेन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी यौन शोषण के दोषी जेफरी एपस्टीन के साथ उनके संबंधों का खुलासा होने के बाद हुई है। लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बयान जारी करके पुष्टि की और बताया कि सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के आरोप में 72 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि बयान में मेंडेलसन का नाम नहीं लिया गया, लेकिन गिरफ्तारी हुई है।

संवदेनशील जानकारी शेयर करने के आरोप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले पूर्व लेबर कैबिनेट मंत्री और यूरोपीय आयुक्त रह चुके मेंडेलसन के ठिकानों की तलाशी भी ली थी। अमेरिकी न्याय विभाग ने हाल ही में एपस्टीन केस की फाइलें जारी की थीं, जिनमें खुलासा हुआ था कि मेंडेलसन ने साल 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन की सरकार में बतौर बिजनेस सेक्रेटरी काम करते हुए एपस्टीन के साथ संवेदनशील जानकारियां शेयर की थीं। साथ ही यौन शोषण में एपस्टीन का साथ देने का आरोप भी है।

---विज्ञापन---

Epstein Files: कौन थीं जेफ्री एप्सटीन की क्राइम पार्टनर? अमेरिका की जेल में सजा काट रही गिलेन मैक्सवेल की क्या है पूरी कहानी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टारमर ने माफी मांगी थी

बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने दिसंबर 2024 में उन्हें राजनयिक पद पर नियुक्त किया था, लेकिन यह खुलासा होने के बाद कि साल 2008 में अमेरिका में एक नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने के आरोप में एपस्टीन को दोषी ठहराए जाने के बाद भी उन्होंने एपस्टीन के साथ संपर्क रखा, कीर स्टारमर ने मेंडेलसन को पद से हटा दिया था। साथ ही एपस्टीन केस पीड़ितों से सावर्जनिक रूप से माफी मांगी थी और मेंडेलसन को जिम्मेदारी वाले पद पर नियुक्त करने की गलती पर खेद जताया था।

लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, पीटर मेंडेलसन पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी। मेंडेलसन से पहले प्रिंस एंड्रयू को भी गिरफ्तार किया गया था।

First published on: Feb 24, 2026 07:29 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.