प्रेमिका को अमेरिका का नागरिक बनवाया
एपस्टीन फाइल्स में खुलासा हुआ कि साल 2013 की शुरुआत में जेफरी एपस्टीन की प्रेमिका कैरिना शुलियाक को अमेरिका का वीजा नहीं मिल रहा था तो उसने अमेरिकी नागरिक से शादी कर ली और उसे वीजा के साथ-साथ ग्रीन कार्ड भी मिल गया। साल 2018 में उसे अमेरिका की सिटीजनशिप मिल गई। इसके बाद शुलियाक ने तलाक ले लिया।
साल 2011 में एपस्टीन ने शुलियाक का एडमिशन कोलंबिया विश्वविद्यालय के डेंटल स्कूल में करवाया। क्योंकि शुलियाक ने बेलारूस में अपनी डिग्री पूरी नहीं की थी। इसके बाद शुलियक के इमिग्रेशन का मामला फंसा, जिसे एपस्टीन ने इमिग्रेशन डिपार्टमेंट में अपने एक वकील मित्र के जरिए हल करवा दिया।
इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के वकील ने मदद की
वकील का नाम ग्रेग क्रेग था, जो बराक ओबामा के कार्यकाल में व्हाइट हाउस में वकील रह चुका था। जो बाइडेन के कार्यकाल में गृह सुरक्षा सचिव के रूप में काम कर चुका था। इस वकील के जरिए एपस्टीन ने न सिर्फ शुलियक को अमेरिका का नागरिक बनाया और उसे अपने गंदे कामों का भागीदार बनाया।
बल्कि कई लड़कियों को स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका बुलाकर अपना शिकार बनाया। अपनी पार्टियों में मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए इस्तेमाल किया। दूसरे देशों से आई कई लड़कियां इस तरह एपस्टीन के फैलाए कीचड़ में फंसी। कुछ वेश्यावृत्ति के दलदल में कूद गई हैं तो कुछ गुमनाम जिंदगी जी रही हैं, घर वापस नहीं जा सकीं।