VIDEO: अमेरिका का पहली बार ईरान पर 'समुद्री ड्रोन्स' से हमला, उड़ाया सबमरीन सेंटर

अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए बताया कि अमेरिका ने ईरान के सबमरीन सेंटर पर अटैक किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए ये जानकारी दी

US attacked an Iranian submarine center

Credit: Social Media

विज्ञापन

अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. इसी कड़ी में अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए बताया कि अमेरिका ने ईरान के सबमरीन सेंटर पर अटैक किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए ये जानकारी दी कि रविवार को उन्होंने कई ड्रोन का इस्तेमाल करके ईरानी ठिकानों पर स्ट्राइक की. सेंट्रल कमांड ने लिखा, ”कल, कई वन-वे अटैक सरफेस ड्रोन का इस्तेमाल करके, CENTCOM की सेनाओं ने ईरान में पनडुब्बी और जहाज के रखरखाव की सुविधा पर पूरी कामयाबी से हमला किया.”

ये भी पढ़ें: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बढ़ा तनाव, सिरिक और बंदर अब्बास में धमाके; होर्मुज में जहाजों पर चलीं गोलियां

विज्ञापन

होर्मुज़ को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान

अमेरिका ने तीन कोर्सेर अनमैन्ड सरफेस वेसल्स (USV) का इस्तेमाल कर ईरान के जाने-माने बंदर अब्बास पोर्ट पर हमला किया. अमेरिका ने पहली बार किसी युद्ध के वक्त समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल किया. US ने कहा कि रविवार रात के हमलों ने कमर्शियल शिपिंग पर हमले करने की ईरान की ताकत को कमज़ोर कर दिया. सोमवार को ट्रंप ने ये भी कहा कि वो होर्मुज का कंट्रोल अपने हाथ में ले रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा अमेरिका होर्मुज से गुज़रने वाले जहाज़ों से 20 प्रतिशत शुल्क वसूलेगा. इससे पहले अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने ये जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को उन्होंने ईरान के 140 ठिकानों को टारगेट किया. ईरान ने भी अमेरिका पर एक के बाद एक कई हमले किए. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (IRGC) ने रविवार को अमेरिकी फोर्स पर किए गए हमलों का वीडियो भी जारी किया. ईरान ने इस हमले में क़द्र, एमाद, खैबर शेकन, फतेह-110 और जोल्फागार एड्वांस बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया.

अमेरिका ने लागू की नौसेनिक नाकाबंदी

होर्मुज पर कब्जे वाले ट्रंप के बयान के कुछ घंटों बाद ही अमेरिका ने सोमवार को ऐलान किया वो फिर से नौसेनिक नाकेबंदी लागू कर रहा है. ट्रंप ने कहा कि अब अमेरिका होर्मुज से गुज़रने वाले कार्गो से 20 प्रतिशत शुल्क लेगा. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि होर्मुज पूरी तरह खुला है. इस बार ट्रंप ने नाकेबंदी को ‘ईरानी ब्लॉकेड’ नाम दिया है क्योंकि ये सिर्फ ईरान के जहाज़ों को आने-जाने से रोकेगी. ट्रंप ने कहा कि बाकी सभी देश इसका इस्तेमाल आराम से कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि अब अमेरिका को गार्जियन ऑफ होर्मुज स्ट्रेट’ कहा जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ