ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बढ़ा तनाव, सिरिक और बंदर अब्बास में धमाके; होर्मुज में जहाजों पर चलीं गोलियां

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की सेनाओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे जहाजों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद इस समुद्री मार्ग पर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं.

us iran war

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान फिर आमने-सामने हैं।

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने के बाद संघर्ष एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले चुका है. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की सेनाओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे जहाजों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद इस समुद्री मार्ग पर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. अमेरिकी सेना ने ईरानी हमले की पुष्टि की है.

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी वायुसेना ने ईरान की ओर से दागी गई एक क्रूज मिसाइल और एक वन-वे अटैक ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है जब वाशिंगटन और तेहरान के बीच होर्मुज के नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर विवाद बढ़ गया. दोनों ही पक्ष समुद्री यातायात पर हो रहे हमलों के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

विज्ञापन

अमेरिका ने क्यों किया हमला?


दूसरी ओर ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास, सिरिक, केश्म और जास्क क्षेत्रों में कई धमाकों की सूचना दी है. वहीं, अमेरिकी सेना ने भी स्वीकार किया है कि उसने ईरान के विरुद्ध हमलों की एक नई सीरीज शुरू कर दी है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इन कार्रवाइयों का मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य में नागरिक और कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने की ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है.

विज्ञापन

ओमान ने भी ईरान को दिखाई आंख


इस बीच ओमान ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ईरानी राजदूत को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया है. दरअसल, ओमान के क्षेत्र में भी ड्रोन हमलों की सूचना मिली थी, जिसके बाद मस्कट ने यह कड़ा रुख अपनाया. गौरतलब है कि यह घटनाक्रम मस्कट में ईरानी विदेश मंत्री के साथ हुई बातचीत के कुछ ही घंटों बाद सामने आया, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ