खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे नकाबपोश पर बड़ा खुलासा, जानें कौन था वो शख्स?

ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के जनाज़े में एक नकाबपोश शख्स दिखाई दिया. लोग ये कयास लगा रहे हैं कि ये उनका बेटा मोजतबा खामेनेई है. लेकिन असलियत कुछ और है.

Ali ayatollah khamenei funeral

Credit: Social Media

ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक में जनसैलाब उमड़ा था. सभी ने पूरे रीति-रिवाज के साथ नम आंखों से उन्हें दफनाया. उनके सुपुर्द-ए-खाक की एक तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उनके जनाज़े में एक नकाबपोश शख्स दिखाई दे रहा है. लोग ये कयास लगा रहे हैं कि ये उनका बेटा मोजतबा खामेनेई है. लेकिन असलियत कुछ और है. ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये शख्स कोई और नहीं बल्कि अयातुल्ला अली खामेनेई का सबसे बड़ा पोता मोहम्मद जवाद खामेनेई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

दरअसल, 28 फरवरी को इज़रायल और अमेरिका की ज्वॉइंट एयरस्ट्राइक में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और उनके परिवार के कई लोगों की मौत हो गई थी. अली खामेनेई को जुलाई के पहले हफ्ते में दफनाया गया. उस दौरान उनके जनाजे की नमाज में सबसे आगे की लाइन में एक शख्स ब्लैक फेस मास्क और कैप पहने बैठा नज़र आया. जैसे ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीर आई, चर्चा छिड़ गई कि आखिर ये कौन है? ज्यादातर लोगों ने ये अंदाज़ा लगाया कि ये मोजतबा खामेनेई हैं. लेकिन अब ये साफ हो गया है कि ये खामेनेई के सबसे बड़े बेटे मुसत्फा खामेनेई के पुत्र मोहम्मद जवाद हैं.

क्यों पहना था मास्क?

ईरानी मीडिया रिपोर्टस की मानें तो 28 फरवरी को खामेनेई परिवार पर जो हमला हुआ था, उसमें उनके चेहरे को काफी नुकसान पहुंचा था. यही वजह मानी जा रही है कि उन्होंने दादा खामेनेई के अंतिम संस्कार के वक्त अपना चेहरा ढका हुआ था. इस हमले में अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को भी गंभीर चोटें लगी थी, क्योंकि वो उस वक्त उनके साथ ही थे. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में मोजतबा के चेहरे, हाथ-पैरों में गहरे ज़ख्म हुऐ हैं और फिलहाल वो सीक्रेट तरीके से अपना इलाज करा रहे हैं. कहा जा रहा है कि 28 फरवरी के बाद से अब तक किसी ने मोजतबा को नहीं देखा है. बस हाल ही में उनका एक टेलीग्राम मैसेज सामने आया है कि वो कसम खाते हैं कि वो अपने पिता की मौत का बदला ज़रूर लेंगे. जिसके बाद से ट्रंप की धमकियां और भी बढ़ गई हैं. उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर उनकी हत्या की कोशिश भी हुई तो वो ईरान को नामोनिशान मिटा देंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ