हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भूकंप के झटकों से दहशत में लोग, 6.2 की तीव्रता वाले Earthquake से दहली पापुआ न्यू गिनी की धरती

Earthquake Tremors: देश-दुनिया में आए दिन भूकंप आ रहा है। पिछले कई दिन से हर रोज कहीं न कहीं भूकंप के झटके लगे हैं। आज फिर भूकंप से धरती दहली और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आइए जानते हैं कि आज भूकंप कहां आया?

विज्ञापन
Representative Image (Pixabay)

Earthquake Tremors in Papua New Guinea: आज सुबह फिर भूकंप के झटकों से धरती दहल गई। भूकंप पापुआ न्यू गिनी में समुद्र किनारे बसे शहरों में आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भूकंप आने की पुष्टि की और बताया कि 5 सितंबर दिन गुरुवार की सुबह पापुआ न्यू गिनी के वोकेओ द्वीप के पास बिस्मार्क सागर में भूकंप आया। भूकंप का केंद्र समुद्र के अंदर 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई में था। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। उनमें दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

2 शहरों के लिए भूकंप सबसे ज्यादा खतरनाक

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, पापुआ न्यू गिनी के वेवाक से 76 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में भूकंप आया। इस केंद्र 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर मिला है। हालांकि जिस इलाके में भूकंप आया है, वहां इतनी तीव्रता वाले भूकंप से माली नुकसान होने की संभावना नहीं थी, लेकिन 6 से ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप बड़े भूकंप की चेतावनी है। वेवाक की जनसंख्या 18200 और इससे 82 किलोमीटर दूर अंगोरम की जनसंख्या 1600 है और इन दोनों शहरों को ही भूकंप से सबसे ज्यादा खतरा है। इसलिए देश की सरकार और लोगों को अलर्ट कर दिया गया है कि वे सावधानी बरतें और भूकंप के झटके झेलने के लिए पहले से ही तैयार रहें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:72 अजनबियों ने मां से रेप कर मेरी न्यूड तस्वीरें देखीं, आरोपी की बेटी का किताब में बड़ा खुलासा

बीते दिन फिलीपींस में 2 बार भूकंप आया

बता दें कि बीते दिन 4 अगस्त का फिलीपींस में 2 बार भूकंप के झटके लगे। पहला भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह के करीब पौने 5 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। यह भूकंप कैसुगुरान से 31 किलोमीटर दूर ईस्टर्न नॉर्थ ईस्ट एरिया में आया। इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 28 किलोमीटर की गहराई में मिला। दूसरा भूकंप भी इसी एरिया में आया और आधे घंटे बाद करीब साढ़े 5 बजे आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई और इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:बिहार के इस जिले में फैला एड्स; साढ़े 3 हजार केस, 20 गर्भवती महिलाएं और 30 बच्चे मिले पॉजिटिव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola