बिहार के इस जिले में फैला एड्स; साढ़े 3 हजार केस, 20 गर्भवती महिलाएं और 30 बच्चे मिले पॉजिटिव

HIV Aids Cases in Bihar: बिहार के चंपारण जिले में HIV एड्स के केस बढ़ते जा रहे हैं। इसे लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। हालांकि सरकार ने जागरुकता अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन आंकड़े कहीं न कहीं चिंताजनक हैं।

Bihar Champaran HIV Aids Case Report

Image Credit: Freepik

HIV Aids Cases Reported in Bihar: बिहार के एक जिले में HIV एड्स का खतरा मंडरा रहा है। जिले में बीमारी तेजी से फैल रही है। जी हां, पश्चिमी चंपारण जिले में पिछले 30 साल में 3583 केस रिपोर्ट हो चुके हैं। हाल ही में एक अभियान के दौरान रिकॉर्ड चेक करने पर आंकड़े सामने आए। इन साढ़े 3 हजार मरीजों में 20 प्रेग्नेंट महिलाएं और करीब 30 बच्चे शामिल हैं, जिनमें से इलाज कितनों का चल रहा और इनमें से कितने जिंदा हैं? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। दरअसल मोदी सरकार और नीतीश कुमार सरकार के निर्देशों पर प्रदेश में HIV एड्स अवेयरनेस कैंपेस शुरू किया गया है। इसके लिए प्रदेश के 200 गांवों को सेलेक्ट करके बारी-बारी कैंप लगाकर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान होमवर्क करते हुए यहां चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एड्स पीड़ितों को मिली रही सरकारी आर्थिक मदद

बिहार स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अवेयरनेस कैंप में लोगों को जहां बीमारी के बारे में बताया जा रहा है, वहीं सहायता राशि के रूप में 1500 रुपये कैश और एड्स की दवाई भी फ्री दी जा रही है। एड्स पीड़ितों के बच्चों की देखभाल के एक हजार रुपये अलग से आर्थिक मदद दी जा रही है। कैंप में आने वाले लोगों से अपील की जा रही है कि अगर उन्हें एड्स के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अगर एड्स होने का पता चलता है तो तुरंत एहतियात बरतते हुए इलाज शुरू कराएं। आस-पास के लोगों को भी बीमारी के बारे में बताए। सरकार की ओर से प्रदेशभर के गांवों में सरपंचों और पंचायत सदस्यों से अपील की गई है कि वे अपने गांव में लोगों को HIV एड्स फैलने के कारण और इससे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताएं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताए एड्स से बचने के तरीके

GMCH बेतिया के लैब रिसर्चर जाहिर हुसैन ने बताया कि चंपारण जिले में 3583 HIV पॉजिटिव मरीज हैं। पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकर दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार 3437 मरीज जीवित हैं, लेकिन इलाज कितने करा रहे? यह जानकारी नहीं है। सरकार ने कैंपेन लॉन्च करके रोकथाम के उपाय करने के आदेश दिए हैं। वैसे एड्स से बचने का एकमात्र उपाय असुरक्षित यौन संबंधों से बचाव है। असुरक्षित यौन संबंध न बनाएं और HIV एड्स पीड़ित लोगों से तो भूलकर भी संबंध न बनाएं। किसी के द्वारा इस्तेमाल की गई सुई का इस्तेमाल करने से बचे। क्योंकि अगर समय रहते बीमारी का पता चल जाए तो बचाव संभव है, अन्यथा यह जानलेवा बीमारी है। एड्स पीड़ितों के साथ किसी तरह का भेदभाव न करें और अगर किसी को एड्स होने का पता चले तो उसे इलाज कराने के लिए प्रोत्साहित करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ