म्यांमार और थाईलैंड के बाद दक्षिण प्रशांत महासागर में बसे टोंगा आईलैंड में रविवार को धरती कांपी, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। भूकंप के तेज झटके लगे, जिससे इमारतें हिलने-डुलने लगीं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.0 आंकी गई है। शाम 5.48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। साथ ही सुनामी का भी अलर्ट जारी किया गया है।
क्या दुनिया में कोई बड़ा प्रलय आने वाला है? इसे लेकर अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने भी चेतावनी जारी की है। एपी के अनुसार, टोंगा आईलैंड के पास 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी का भी अलर्ट जारी किया गया है। टोंगा के मुख्य द्वीप से करीब 100 किलोमीटर (62 मील) उत्तर पूर्व में भूकंप केंद्र रहा, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।
यह भी पढ़ें : भूकंप के जोरदार झटकों से फिर कांपा म्यांमार, आज आए 4 से 5 की तीव्रता वाले 2 Earthquake
जानें टोंगा आईलैंड की कितनी है आबादी?
आपको बता दें कि टोंगा एक पोलिनेशियाई देश है, जिसकी आबादी 100000 से अधिक है और 171 आईलैंड भी हैं। लैगून-चूना पत्थर की चट्टानों से टोंगा आईलैंड चारों ओर से घिरा हुआ है। यहां के अधिकांश लोग मुख्य आईलैंड टोंगाटापु में निवास करते हैं।
भूकंप ने म्यांमार और थाईलैंड में मचाई तबाही
आपको बता दें कि 7.7 तीव्रता वाले भूकंप ने शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में जमकर तबाही मचाई। जहां थाईलैंड के बैंकॉक में निर्माणाधीन मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिर गई तो वहीं म्यांमार बर्बाद हो गया। म्यांमार में अबतक 1700 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो गए। जैसे-जैसे रेस्क्यू टीम द्वारा मलबा हटाया जा रहा है, वैसे-वैसे मरने की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
यह भी पढ़ें : म्यांमार में भूकंप के नए वीडियो बता देंगे कितने खतरनाक थे झटके? थाईलैंड-बैंकॉक का भी यही हाल
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
7 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
10 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
12 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
13 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक ट्रैफिक जाम
15 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
16 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
1 day agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines