भूकंप के जोरदार झटकों से फिर कांपा म्यांमार, आज आए 4 से 5 की तीव्रता वाले 2 Earthquake

म्यांमार एक बार फिर भूकंप के जाेरदार झटकों से कांप गया। शुक्रवार को आए 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद लगातार झटके लग रहे हैं और लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। 2 दिन पहले आए भूकंप ने भी भीषण तबाही मचाई है।

Myanmar Earthquake

भूकंप के जोरदार झटकों से म्यांमार की धरती फिर कांप गई। आज 2 बार भूकंप आया। पहले 4.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया और दूसरी बार 5.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया। दोनों भूकंप मांडले के निकट महसूस किए गए, जहां शुक्रवार को आए 7 की तीव्रता वाले भूकंप से मस्जिद ध्वस्त हो गई थी। USGS के अनुसार, रविवार को म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर के पास 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। शुक्रवार के आए विनाशकारी भूकंप के बाद लगातार कई झटके लगे और लगते जा रह हैं।

विज्ञापन

वहीं आज फिर भूकंप के झटके लगने पर मांडले के निवासी चीखने लगे। आज आए भूकंप का केंद्र मांडले से 13 मील दूर उत्तर-पश्चिम में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। शुक्रवार को शहर के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे कई इमारतें ढह गईं थीं और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा था। इस भूकंप ने 1645 लोगों की जान ले ली और 3400 से अधिक लोगों को लापता कर दिया। इस भूकंप ने म्यांमार के साथ बैंकॉक में भी काफी तबाही मचाई।

विज्ञापन

2 दिन पहले आए भूकंप ने मचाई थी तबाही

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के पास भूकंप आया था। इसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर इमारतें ढह गईं और शहर के हवाई अड्डे सहित महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। एक प्रमुख अमेरिकी भूविज्ञानी के अनुसार, शुक्रवार को म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के घातक भूकंप की ऊर्जा 300 से अधिक परमाणु बमों के बराबर थी। भूविज्ञानी जेस फीनिक्स ने CNN को बताया कि इस तरह के भूकंप से निकलने वाली शक्ति लगभग 334 परमाणु बमों के बराबर होती है।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भूकंप के झटके कई महीनों तक लगातार लग सकते हैं। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि भारतीय टेक्टोनिक प्लेट म्यांमार के नीचे यूरेशियन प्लेट से टकराती रहती हैं, जिससे निकली ऊर्जा ने म्यांमार को तबाह कर दिया। इस बार सिर्फ 10 किलोमीटर दूर टकराव हुआ, इसलिए एनर्जी की स्पीड बहुत ज्यादा थी। उस भूकंप ने म्यांमार के साथ-साथ थाईलैंड में भी 17 लोगों की जान ले ली। बैंकॉक में भूकंप ने 1.7 मिलियन लोगों वाले शहर में भयानक विनाश किया, जिसके परिणामस्वरूप इमारतें ढह गईं, पुल क्षतिग्रस्त हो गए और सड़कों में दरारें आ गईं। म्यांमार और बैंकॉक में भूकंप ने दहशत का जो मंजर दिखाया था, उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ