मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई आखिरी वार्निंग के ठीक अगले दिन कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी ड्रोन्स हमले की खबर सामने आई. यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने तीन ड्रोन के जरिए अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया. हालांकि, इस हमले को लेकर अमेरिका या कुवैत की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इसी दौरान कुवैत और इराक के बसरा प्रांत में विस्फोटों की भी खबरें आई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
होर्मुज पर कब्जा नहीं छोड़ना चाहता ईरान
वहीं, दूसरी ओर ओमान के समुद्री क्षेत्र में एक कमर्शियल जहाज पर हमले की सूचना ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूकेएमटीओ (UKMTO) ने दी है. इस बीच होर्मुज को लेकर कूटनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान और ओमान के बीच इस रणनीतिक समुद्री मार्ग के ऑपरेशन को लेकर अस्थायी व्यवस्था पर बातचीत चल रही है. बताया जा रहा है कि ईरान चाहता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश करने वाले जहाजों की निगरानी और नियंत्रण में उसकी प्रमुख भूमिका हो, हालांकि उसने होर्मुज में जहाजों के यातायात पर कंट्रोल की अपनी पुरानी मांग में कुछ नरमी दिखाई है.
यह भी पढ़ें: भोजशाला विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, अंतरिम व्यवस्था और धार्मिक अधिकारों पर होगी बहस
डोनाल्ड ट्रंप की धमकी बेअसर
गौरतलब है कि कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले से कुछ घंटे पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर दावा किया था कि ईरान के साथ नए दौर की बातचीत जल्द शुरू हो सकती है. उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि ये ईरान के लिए आखिरी मौका है. उन्होंने यह भी कहा था कि होर्मुज में अमेरिकी नौसेना की बड़ी संख्या में मौजूदगी है और उसकी मंजूरी के बिना कोई जहाज वहां से नहीं गुजर सकता. ट्रंप के अनुसार, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के अनुरोध पर अमेरिका ने फिलहाल नए सैन्य हमलों को रोक रखा है, बातचीत की संभावना को मौका दिया जा सके.
यह भी पढ़ें: लाल सागर में हमले के बाद भारतीय झंडे वाला जहाज डूबा, 13 भारतीय बचाए गए; सरकार ने की कड़ी निंदा
संबंधित खबरें
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
4 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
9 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
10 hrs agoLIVE: यूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
15 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
15 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
16 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
16 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
16 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
1 day agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines