---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

ट्रंप का होर्मुज पर बड़ा यू-टर्न! 20% टैक्स का फैसला लिया वापस, कहा- ईरान के लिए बंद रहेगा रूट

ट्रंप ने चल रहे सैन्य तनाव के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने के लिए अमेरिकी सेना की ताकत को श्रेय दिया है.

---विज्ञापन---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर 20 फीसदी टैक्स लगाने का फैसला वापस ले लिया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि इस टैक्स के बदले अब खाड़ी देश अमेरिका में बड़े पैमाने पर व्यापार और निवेश करने की बात कह रहे हैं. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अब ग्लोबल शिपिंग के लिए खुला है, लेकिन ईरान से जुड़े जहाज इस रास्ते से नहीं निकल पाएंगे.

ट्रंप ने पोस्ट में कहा है, ‘खाड़ी का जलमार्ग अब भी खुला है. तेल पहले से कहीं ज्यादा बह रहा है. होर्मुज स्ट्रेट सभी जहाजों के लिए खुला रहेगा, केवल ईरान के लिए बंद रहेगा. यह पाबंदी सिर्फ उन जहाजों पर लागू होगी जो ईरानी बंदरगाहों से आ या जा रही हों या ईरानी कार्गो ले जा रही हों. 20% यूनाइटेड स्टेट्स रिइम्बर्समेंट फीस को हटाकर इसकी जगह गल्फ देशों से होने वाले व्यापार और निवेश समझौतों को रखा जाएगा. ये निवेश बहुत बड़े पैमाने पर होंगे.’

---विज्ञापन---

साथ ही उन्होंने कहा, ‘ईरान द्वारा सैकड़ों हजार लोगों की हत्या करने के दिन अब समाप्त हो गए हैं. ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे.’ ट्रंप के मुताबिक यह निवेश बेहद विशाल होगा जिससे अमेरिका में ऐतिहासिक स्तर पर फैक्ट्रियां, मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स और उपकरण बनेंगे, जिससे लाखों अमेरिकी नौकरियां पैदा होंगी.

यह भी पढ़ें : ईरान ने पहाड़ का सीना चीरकर धरती में क्या छिपाया? क्यों है उस ‘सीक्रेट’ टनल पर ट्रंप की नजर

---विज्ञापन---

अमेरिकी सेना की तारीफ

ट्रंप ने चल रहे सैन्य तनाव के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने के लिए अमेरिकी सेना की ताकत को श्रेय दिया है. उन्होंने लिखा, ‘अमेरिकी सेना की अद्भुत शक्ति की वजह से तेल का प्रवाह पहले की तरह ही सुचारू रूप से चल रहा है.’

First published on: Jul 14, 2026 09:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola