ईरान ने पहाड़ का सीना चीरकर धरती में क्या छिपाया? क्यों है उस 'सीक्रेट' टनल पर ट्रंप की नजर

सोमवार को ट्रंप ने ये इशारा दिया है कि पिकएक्स माउंटेन उनका अगला टारगेट हो सकता है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अमेरिका पिकएक्स माउंटेन को तबाह करने जा रहा है, इसलिए ईरान को बता दिया जाए कि वो तैयार रहे.

Iran America Tension

Credit: News24

ईरान का सीक्रेट न्यूक्लियर बेस अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टारगेट पर है. ईरान की जाग्रोस माउंटेन रेंज में मौजूद रहस्यमयी अंडरग्राउंड साइट, जिसे कुछ एक्सपर्ट या तो सीक्रेट यूरेनियम स्टोरेज साइट या हथियार बनाने का सीक्रेट बेस मानते हैं. इसे ‘पिकएक्स माउंटेन’ या ‘कुह-ए-कोलांग गज़ ला’ के नाम से भी जाना जाता है. ये जाग्रोस माउंटेन रेंज में मौजूद है और ईरान के तबाह हो चुके नतांज परमाणु सेंटर से करीब 2 किलोमीटर दूर है. नतांज परमाणु सेंटर पर अमेरिका ने बंकर-बस्टर बमों से जून 2025 में हमला किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने दी धमकी

रॉयटर्स और द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पिकएक्स माउंटेन के नीच बने सीक्रेट टनल तक बंकर-बस्टर बमों का पहुंचना लगभग नामुमकिन है. ये हथियार करीब 200 फीट मिट्टी और चट्टान या 20 फीट मज़बूत कंक्रीट तक ही पहुंत सकते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये सुरंग जमीन के इतनी ज्यादा नीचे है कि वहां तक हथियारों का असर नहीं पड़ेगा. सोमवार को ट्रंप ने ये इशारा दिया है कि पिकएक्स माउंटेन उनका अगला टारगेट हो सकता है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अमेरिका पिकएक्स माउंटेन को तबाह करने जा रहा है, इसलिए ईरान को बता दिया जाए कि वो तैयार रहे. ट्रंप ने आगे कहा कि उनकी नज़र लगातार ईरान पर है, लेकिन पिकएक्स माउंटेन पर उन्हें कोई मूवमेंट नहीं दिख रही. उन्होंने कहा कि ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम की हालत ठीक नहीं है.

क्या है ईरान का इरादा?

ट्रंप कई बार ये दावा कर चुके हैं कि अमेरिका के हमलों में ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम पूरी तरह तबाह हो गया था. फिर भी अमेरिका की नज़र पिकएक्स माउंटेन पर लगातार बनी हुई है. सितंबर 2025 की वॉशिंगटन की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें पता चला था कि पिकएक्स माउंटेन में काम जारी था. इसका मतलब था कि पिछले साल जो इज़रायल और अमेरिका ने ईरान पर हमले किए थे, उसके बावजूद भी ईरान ये सीक्रेट टनल तैयार कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, 2020 से इस अंडरग्राउंड साइट पर खुदाई का काम जारी है. शुरुआत में ईरान का कहना था वो यहां एक नई सेंट्रीफ्यूज असेंबली फैसिलिटी तैयार कर रहा है. लेकिन वॉशिंगटन की रिपोर्ट के मुताबिक, ये ईरान का एक सीक्रेट यूरेनियम एनरिचमेंट प्लांट या स्टोरेज साइट हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ