'अपनी कोशिशों में फेल हुए ट्रंप दुखी हैं…', व्हाइट हाउस ने किस मुद्दे पर कही ये बात?

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों कई देशों के मुद्दे को सुलझाने की कोशिश में लगे हैं। उनका कहना है कि वह दुनिया में शांति लाना चाहते हैं, इसके लिए जिन देशों में जंग चल रही है उनके साथ शांति वार्ता करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उनकी कोशिशें फेल होती दिख रही हैं।

Donald Trump

Photo Credit- ANI

विज्ञापन

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ दिनों से टैरिफ के अलावा, यूक्रेन और रूस की जंग को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी मुलाकात की। हालांकि, उनकी मुलाकात का दोनों देशों की जंग पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। हाल ही में व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप बहुत दुखी हैं, लेकिन वह हैरान नहीं हैं।’

खुश क्यों नहीं हैं ट्रंप?

बुधवार रात को यूक्रेन की राजधानी के ऊपर रूस ने भीषण हमला किया। इन हमलों को रोकने के लिए ही ट्रंप अलग-अलग मीटिंग्स कर रहे थे, लेकिन पुतिन ने उनकी एक बात नहीं मानी। रूसी राष्ट्रपति के साथ अपनी मीटिंग को सफल बताने वाले ट्रंप अब इस हमले से नाराज और दुखी हैं। ये बात व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कही है। उन्होंने कहा कि ‘हमले से ट्रंप नाराज हैं, लेकिन वह हैरान बिल्कुल नहीं हैं।

विज्ञापन

पुतिन-जेलेंस्की की नहीं होगी मुलाकात

ट्रंप लगातार कोशिश कर रहे हैं कि यूक्रेन और रूस की जंग को रोका जाए, लेकिन वह अपनी कोशिशों में फेल होते नजर आ रहे हैं। ताजा हमले के बाद जर्मन चांसलर का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि ‘अब यह अब बिल्कुल साफ हो गया है कि पुतिन और जेलेंस्की की संधि के लिए जो मुलाकात होने जा रही थी, अब वह नहीं होगी।’

हमले में 19 लोगों की मौत

कैरोलिन लेविट ने ये भी कहा कि ट्रंप इस जंग को खत्म होते देखना चाहते हैं। इसके साथ ही जेलेंस्की और पुतिन भी चाहते होंगे। रूस के इस हमले में बच्चों समेत 19 लोगों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक, रूस ने यूक्रेनी सैन्य ठिकानों पर लंबी दूरी के हमले किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ