---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

‘ईरान को मिट्टी में दफन कर दूंगा’, ट्रंप ने ठुकराया Iran का नया प्रस्ताव, जानें क्या मिला था प्रपोजल?

Middle East War: ईरान ने अमेरिका को एक प्रस्ताव दिया है, जो खारिज हो गया है। पाकिस्तान के जरिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे पढ़कर राष्ट्रपति ट्रंप भड़क गए और उन्होंने ईरान को धमकी दे डाली।

---विज्ञापन---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर तगड़ा झटका दिया है। क्योंकि उन्होंने ईरान का नया प्रस्ताव खारिज कर दिया है। यह प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए भेजा गया था, लेकिन प्रस्ताव के बारे में जानने के बाद ट्रंप भड़क गए। उन्होंने इसे ठुकरा दिया और कहा कि अगर ईरान ढंग की शर्तें पेश नहीं करेगा तो वे किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। ईरान समझदारी दिखाते हुए या तो परमाणु समझौता कर ले, नहीं तो अमेरिकी सेना बमबारी करके ईरान को मिट्टी में मिलाकर रख देगी।

ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ ‘बम’, यूरोपियन यूनियन से तोड़ी ट्रेड डील, इस चीज पर लगाया 25% टैक्स

---विज्ञापन---

ट्रंप को ईरान से समझौते की उम्मीद नहीं

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के नए प्रस्ताव से खुश नहीं हूं। प्रस्ताव को पढ़कर बिल्कुल संतुष्टि नहीं हुई। ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन उसकी शर्तें मंजूर नहीं हैं। इसलिए देखते हैं कि आगे क्या होता है? ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन उसकी शर्तें देखकर नहीं लगता कि ईरान के साथ कोई समझौता हो पाएगा। उसके प्रस्ताव में खामियां हैं, जिन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता है। ईरान ढंग का प्रस्ताव लेकर आए, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। बातचीत बहुत लंबी खिंचती जा रही है।

ईरान में अमेरिका को क्या प्रस्ताव दिया?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को लेकर प्रस्ताव भेजा है। ईरान का कहना है कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को खोल दे तो परमाणु समझौते पर बातचीत करेंगे। जबकि राष्ट्रपति ट्रंप चाहते हैं कि ईरान पहले परमाणु समझौता करे, उसके बाद ही वे होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी को हटाएंगे। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, प्रस्ताव की खबर फैलने के बाद कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में थोड़ी नरमी आई। कीमतें अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर हैं।

---विज्ञापन---

बीच मझदार फंसे 41 तेल टैंकर! अमेरिका की नाकेबंदी से हिला ईरान, चीन को भी लगा झटका

अराघची की कई देशों से बातचीत जारी

बता दें कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कई देशों के साथ बातचीत जारी है। अराघची अब तक तुर्की, मिस्र, कतर, सऊदी अरब, इराक और अजरबैजान के विदेश मंत्रियों से बातचीत कर चुके हैं। इन नेताओं को युद्ध खत्म करने के लिए किए जा रहे अपने प्रयासों के बारे में बताया। यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने भी अराघची से बात की। कल्लास ने बयान जारी करके होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए चल रहे राजनयिक प्रयासों पर विस्तार से बातचीत की।

---विज्ञापन---
First published on: May 02, 2026 06:06 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola