SCO समिट के मंच पर जब PM मोदी कर रहे थे शी जिनपिंग से बात, नजरें चुराते दिखे शहबाज शरीफ

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में कई देशों के बड़े नेताओं की मुलाकात हुई, जिसमें भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच गर्मशजोशी से बातचीत देखने को मिली, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ अजीब स्थिति में दिखे.

SCO Summit 2026

एससीओ समिट 2026 (Photo-X/@narendramodi )

विज्ञापन

Shehbaz Sharif In SCO Summit 2026: एससीओ समिट 2026 में बड़े नेताओं के बीच ग्रुप फोटो से पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने पुतिन को ग्रीट किया, जबकि शी जिनपिंग भी भारत के पीएम से बात करने के लिए रुके. मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन को ग्रीट करते हुए भी दिखे. लेकिन इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की किरकिरी हो गई.



देखते रह गए PAK पीएम

न्यूज एजेंसी एनएनआई की तरफ से शेयर किए गए फुटेज के मुताबिक, जब दूसरे नेता मोदी से बात कर रहे थे, तो शहबाज शरीफ पास ही खड़े रहे. फोटो के लिए अपनी तय जगह लेने से पहले पुतिन और शी जिनपिंग पीएम मोदी का अभिवादन करते दिखे. तस्वीर के बाद, मोदी और शी बातचीत करते हुए एक साथ चलते दिखे. पास ही खड़े शरीफ इस बातचीत को देखते हुए नजर आए.

Advertisment

यह भी पढ़ें- ‘आतंक पर दोहरा रवैया नहीं चलेगा…’, जब SCO समिट में शहबाज शरीफ के सामने गरजे PM मोदी

शहबाज शरीफ की एक और किरकिरी

एससीओ समिट के लिए दुनिया भर के नेता किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एक मंच पर आए और ऑफिशियल ग्रुप फोटो खिंचवाई. फोटो सेशन से पहले और बाद में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक-दूसरे को ग्रीट करते और थोड़ी देर बात करते दिखे. हालांकि पोडियम से हटने के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई इंटरेक्शन ने सबका ध्यान खींचा. ग्रुप फोटो के बाद जब पुतिन स्टेज से जाने लगे, तो शरीफ तेजी से उनकी ओर बढ़ते दिखे. टेलीविजन फुटेज में पाकिस्तानी नेता पुतिन का हाथ पकड़ते हुए दिखे, जिसके बाद रूसी राष्ट्रपति मुड़े और उनसे थोड़ी देर बात की.

मोदी-पुतिन की मीटिंग के मुद्दे

शहबाज शरीफ के साथ ये घटना बिश्केक में मोदी और पुतिन के बीच हुई एक अहम बैठक के बाद हुई. बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की दिशा में कोशिश करने की गुजारिश की और जोर दिया कि लंबे समय तक चलने वाला जंग मानवता के लिए नुकसानदेह है. दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा और खाद सुरक्षा सहित द्विपक्षीय रिश्तों पर भी चर्चा की. बाद में मोदी और पुतिन को नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह के लिए पुतिन की लिमोजीन में एक साथ जाते देखा गया. पीएम मोदी ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची का भी अभिवादन किया और समिट के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ एक गर्मजोशी भरा पल शेयर किया.

विज्ञापन

SCO शिखर सम्मेलन की पूरी लिस्ट

क्रम संख्यासालतारीखमेजबान देशवेन्यू
1200114–15 जूनचीनशंघाई
220027 जूनरूससेंट पीटर्सबर्ग
3200329 मईरूसमॉस्को
4200417 जूनउज्बेकिस्तानताशकंद
520055 जुलाईकजाकिस्तानअस्ताना
6200615 जूनचीनशंघाई
7200716 अगस्तकिर्गिस्तानबिश्केक
8200828 अगस्तताजिकिस्तानदुशांबे
9200915–16 जूनरूसयेकातेरिनबर्ग
10201010–11 जूनउज्बेकिस्तानताशकंद
11201114–15 जूनकजाकिस्तानअस्ताना
1220126–7 जूनचीनबीजिंग
13201313 सितंबरकिर्गिस्तानबिश्केक
14201411–12 सितंबरताजिकिस्तानदुशांबे
1520159–10 जुलाईरूसउफा
16201623–24 जूनउज्बेकिस्तानताशकंद
1720178–9 जूनकजाकिस्तानअस्ताना
1820189–10 जूनचीनछिंगदाओ
19201914–15 जूनकिर्गिस्तानबिश्केक
20202010 नवंबररूसवीडियो कॉन्फ्रेंस
21202116–17 सितंबरताजिकिस्तानदुशांबे
22202215–16 सितंबरउज्बेकिस्तानसमरकंद
2320234 जुलाईभारतवीडियो कॉन्फ्रेंस
2420243–4 जुलाईकजाकिस्तानअस्ताना
25202531 अगस्त–1 सितंबरचीनतियानजिन
26202631 अगस्त–1 सितंबरकिर्गिस्तानबिश्केक
272027पाकिस्तानइस्लामाबाद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ