मिडटर्म चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को झटका! भारतीय-अमेरिकियों के बीच पॉपुलैरिटी हो रही कम, सर्वे में सामने आई बड़ी बात

President Donald Trump: एशियाई-अमेरिकी मतदाताओं के बीच ट्रंप की छवि भी कमजोर हुई है. करीब 70 प्रतिशत लोगों ने उनके प्रति पॉजिटिव राय जताई. कार्नेगी एंडोमेंट की 2026 की एक रिपोर्ट में भी 71 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकियों ने ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के पहले साल के प्रदर्शन को नापसंद किया था.

Donald Trump

एशियाई-अमेरिकी मतदाताओं के बीच ट्रंप की छवि भी कमजोर हुई है. (Photo: ANI)

अमेरिका में नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के लिए भारतीय-अमेरिकी नागरिकों से जुड़े एक सर्वे ने सनसनी फैला दी है. AAPI Data के नए सर्वे के अनुसार, भारतीय-अमेरिकी वोटर्स का एक बड़ा हिस्सा आगामी मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को वोट देने के पक्ष में है. सर्वे में सामने आया कि प्रतिनिधि सभा के चुनाव में 66 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को सपोर्ट देने का मन बना रहे हैं, जबकि सिर्फ 22 प्रतिशत डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन उम्मीदवारों के साथ हैं.

विज्ञापन

इतना ही नहीं, सर्वे के मुताबिक सीनेट चुनाव के लिए भी 66 प्रतिशत मतदाताओं ने डेमोक्रेट्स के पक्ष में मतदान की इच्छा जताई, जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवारों को समर्थन देने वालों की संख्या महज 18 प्रतिशत रही. गौरतलब है कि अमेरिका में एक बड़ा समूह भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों का है, जो मतदान में एक निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

विज्ञापन

2024 के बाद बदला रुझान

यह सर्वे डोनाल्ड ट्रंप के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय-अमेरिकियों के एक हिस्से का झुकाव उनकी ओर बढ़ा था. कार्नेगी एंडोमेंट के 2024 के चुनाव से पहले किए गए सर्वे में करीब 32 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकियों ने ट्रंप को वोट देने की इच्छा जताई थी. हालांकि, इस बार तस्वीर काफी अलग दिखाई दे रही है. आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन देने के मामले में भारतीय-अमेरिकी पुरुषों की संख्या अधिक है. सर्वे में करीब 40 प्रतिशत पुरुषों ने ट्रंप के पक्ष में मतदान करने की बात कही. हालांकि कम्यूनिटी स्तर पर बात करें तो डेमोक्रेट्स के समर्थकों का पलड़ा भारी है.

विज्ञापन

क्यों डोनाल्ड ट्रंप से हुआ मोह भंग?

सर्वे के मुताबिक बीते कुछ समय से अमेरिका में बढ़ती महंगाई से एशियाई-अमेरिकी वोटर्स नाराज हैं. महंगाई और रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतें सबसे बड़ी चिंताओं में शामिल है. स्वास्थ्य सेवाएं, क्राइम और नस्लीय भेदभाव भी ट्रंप से नाराजगी का एक बड़ा कारण बनकर सामने आ रहा है. वहीं, 78 प्रतिशत लोगों ने युद्ध और विदेश नीति को ट्रंप से मोहभंग की वजह माना. 44 प्रतिशत लोगों को उम्मीद है कि डेमोक्रेट्स महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत से बेहतर तरीके से निपट सकते हैं, जबकि केवल 18 प्रतिशत ने रिपब्लिकन पर भरोसा जताया.

ट्रंप की लोकप्रियता में भी गिरावट

सर्वे के मुताबिक, एशियाई-अमेरिकी मतदाताओं के बीच ट्रंप की छवि भी कमजोर हुई है. करीब 70 प्रतिशत लोगों ने उनके प्रति पॉजिटिव राय जताई. कार्नेगी एंडोमेंट की 2026 की एक रिपोर्ट में भी 71 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकियों ने ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के पहले साल के प्रदर्शन को नापसंद किया था. हालांकि डेमोक्रेटिक पार्टी से पहचान रखने वालों का प्रतिशत 2020 के 52 प्रतिशत से घटकर 2026 में 46 प्रतिशत हो गया है, फिर भी यह रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े 19 प्रतिशत लोगों की तुलना में काफी अधिक है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ