Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘चुनावों में धांधली, सुधार नहीं हुआ तो…’ डोनाल्ड ट्रंप ने फिर उठाए इलेक्शन पर सवाल

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए वोटर आईडी और मेल वोटिंग में बदलाव की मांग की है.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 9, 2026 11:07
donald trump
Credit: Social Media

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिकी चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका में होने वाले चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली होती है और अगर चुनाव व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो देश का भविष्य खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप ने ये बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर दिया. उन्होंने लिखा कि अमेरिकी चुनाव पूरी दुनिया में मजाक बन चुके हैं और अब इन्हें सुधारना बेहद जरूरी हो गया है. ट्रंप का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं, लेकिन अमेरिका में ये व्यवस्था कमजोर हो रही है.

ये भी पढ़ें: तैयार होकर भी नहीं लगा डोनाल्ड ट्रंप का 15 फीट ऊंचा गोल्डन स्टेच्यू, मूर्तिकार ने बताई वजह

---विज्ञापन---

ट्रंप ने रखी ये मांग

ट्रंप ने चुनाव सुधारों को लेकर कुछ अहम मांगें भी रखी हैं. उन्होंने कहा कि हर मतदाता के लिए फोटो पहचान पत्र (Voter ID) अनिवार्य किया जाना चाहिए. इसके साथ ही वोटर रजिस्ट्रेशन के समय अमेरिकी नागरिकता का प्रमाण देना जरूरी होना चाहिए. इसके अलावा ट्रंप ने डाक के जरिए वोटिंग (Mail-in Voting) पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मेल से वोटिंग केवल बीमार, बुजुर्ग, सेना में तैनात लोगों या मजबूरी की हालत में ही होनी चाहिए. ट्रंप का मानना है कि मेल वोटिंग की वजह से चुनावों में गड़बड़ी की संभावना बढ़ जाती है.

ट्रंप के दावों पर छिड़ी बहस

हालांकि, ट्रंप के इन दावों पर विवाद भी जारी है. चुनाव विशेषज्ञों और अमेरिकी अदालतों का कहना है कि अब तक चुनावों में बड़े स्तर पर धांधली के कोई ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं. कई बार अदालतों ने भी ऐसे आरोपों को खारिज किया है. डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने ट्रंप के बयानों को कोरी राजनीति बताया है. उनका कहना है कि ट्रंप चुनाव हारने के बाद बार-बार चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं. फिलहाल अमेरिका में चुनाव सुधार को लेकर बहस तेज हो गई है. आने वाले समय में ये मुद्दा और भी गरमा सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ओबामा के चेहरे पर बंदर का शरीर… ट्रंप के शेयर करते ही आग की तरह फैला वीडियो

First published on: Feb 09, 2026 11:07 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.