तैयार होकर भी नहीं लगा डोनाल्ड ट्रंप का 15 फीट ऊंचा गोल्डन स्टेच्यू, मूर्तिकार ने बताई वजह

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 15 फीट ऊंची गोल्डन मूर्ति ‘डॉन कोलोसस’ भुगतान विवाद के चलते अब तक स्थापित नहीं हो पाई है. मूर्तिकार का कहना है कि बकाया रकम ना मिलने से मूर्ति स्टूडियो में ही पड़ी है.

Donald Trump Golden statue

Credit: Social Media

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 15 फीट ऊंची भव्य गोल्डन मूर्ति इन दिनों विवादों में घिरी हुई है. ‘डॉन कोलोसस’ नाम की ये विशालकाय प्रतिमा पूरी तरह तैयार होने के बावजूद अब तक किसी सार्वजनिक जगह पर नहीं लगाई जा सकी है. इसकी वजह पेमेंट से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है. इस मूर्ति को प्रसिद्ध अमेरिकी मूर्तिकार एलन कॉट्रिल ने बनाया है. मूर्तिकार का कहना है कि उन्हें अब तक करीब 92 हजार डॉलर की पूरी रकम नहीं मिली है. उन्होंने साफ कहा है कि जब तक पूरा भुगतान नहीं होता, तब तक मूर्ति को इंस्टॉल नहीं किया जाएगा. इसी वजह से मूर्ति फिलहाल ओहायो राज्य के एक स्टूडियो में पड़ी हुई है और समय के साथ इसकी हालत भी खराब होती जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति में क्या है खास?

15 फीट ऊंची ये मूर्ति ब्रॉन्ज धातु से तैयार की गई है, जिस पर सोने जैसी चमकदार परत चढ़ाई गई है. मूर्ति में डोनाल्ड ट्रंप को मुट्ठी उठाए हुए दिखाया गया है. इसे ट्रंप की राजनीतिक ताकत और संघर्ष का प्रतीक माना जा रहा है. बताया जाता है कि ये पोज उस घटना से प्रेरित है, जब एक हमले के बाद भी ट्रंप डटे रहे थे. इस मूर्ति की कुल लागत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसका वजन लगभग 2700 किलो है.

क्यों नहीं लग पाई मूर्ति?

पहले इस गोल्डन मूर्ति को मियामी स्थित ट्रंप नेशनल डोरल रिजॉर्ट में लगाने की योजना थी, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि या अनावरण की तारीख सामने नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से जुड़े कुछ लोगों ने इसे क्रिप्टोकरेंसी प्रमोशन से भी जोड़ा था, लेकिन क्रिप्टो बाजार में गिरावट के बाद फंडिंग में दिक्कतें आ गईं. इसी कारण भुगतान अटक गया और मूर्ति का भविष्य भी अंधकार में चला गया. फिलहाल ट्रंप की गोल्डन मूर्ति राजनीति, पैसे और विवाद के बीच फंसी हुई है और ये साफ नहीं है कि इसे कब और कहां स्थापित किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ