ओबामा के चेहरे पर बंदर का शरीर… ट्रंप के शेयर करते ही आग की तरह फैला वीडियो

Obama Monkey Face Video: डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया अकाउंट से बराक ओबामा का एक विवादित वीडियो शेयर होने पर अमेरिका में बवाल मच गया है. वीडियो में ओबामा का चेहरा जानवरों पर लगाया गया था.

Obama monkey face Video
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर बड़े विवादों में घिर गए हैं जब उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का एक अपमानजनक वीडियो शेयर किया गया. करीब 62 सेकंड के इस वीडियो में बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के चेहरों को जानवरों के शरीर पर लगाकर दिखाया गया था. इस वीडियो के सामने आते ही अमेरिका में राजनीतिक हड़कंप मच गया और इसे सीधे तौर पर नस्लवादी और अमानवीय बताया गया. डेमोक्रेट्स के साथ-साथ कई रिपब्लिकन नेताओं ने भी इस हरकत की कड़ी निंदा की है क्योंकि इसे अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति के अपमान के तौर पर देखा जा रहा है.

व्हाइट हाउस ने बताया ‘इंटरनेट मीम’

विवाद बढ़ते देख व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने शुरुआत में इस पोस्ट का बचाव किया था. उन्होंने इसे एक साधारण इंटरनेट मीम का हिस्सा बताया जिसमें ट्रंप को ‘किंग ऑफ द जंगल’ और अन्य डेमोक्रेट नेताओं को अलग-अलग किरदारों में दिखाया गया था. हालांकि जब नागरिक अधिकार संगठनों और राजनीतिक गलियारों में गुस्सा बढ़ने लगा तो प्रशासन को कदम पीछे खींचने पड़े. लगभग 12 घंटे बाद उस विवादित पोस्ट को ट्रंप के अकाउंट से हटा लिया गया. बाद में एक अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो गलती से एक स्टाफ सदस्य द्वारा शेयर हो गया था.

विज्ञापन

ट्रंप ने माफी मांगने से किया इनकार

जब पत्रकारों ने इस मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप से सवाल पूछे तो उन्होंने कंटेंट की निंदा तो की लेकिन माफी मांगने से साफ मना कर दिया. ट्रंप का कहना था कि उन्होंने खुद कोई गलती नहीं की है और वे इस विवाद के लिए जिम्मेदार नहीं हैं. यह मामला इसलिए भी ज्यादा तूल पकड़ रहा है क्योंकि अमेरिका में इस समय ‘ब्लैक हिस्ट्री मंथ’ चल रहा है. गौरतलब है कि ट्रंप पहले भी ओबामा के जन्मस्थान को लेकर विवादित सवाल उठाकर चर्चा में रह चुके हैं. इस पूरे मामले पर अब तक बराक ओबामा या उनकी पत्नी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

नस्लवाद और अमानवीयता के लगे आरोप

आलोचकों का तर्क है कि इस तरह के वीडियो चुनाव से जुड़े आरोपों को दिखाने के बहाने अश्वेत नेताओं को नीचा दिखाने की कोशिश हैं. नागरिक अधिकार संगठनों ने इसे समाज में नफरत फैलाने वाला कदम बताया है. वीडियो के अंत में जिस तरह से ओबामा दंपत्ति के चेहरे जानवरों पर लगाए गए थे उसे अमानवीय व्यवहार की श्रेणी में रखा गया है. अमेरिका में बढ़ते इस राजनीतिक तनाव के बीच विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे विवाद आने वाले चुनावों में सोशल मीडिया के इस्तेमाल और एथिक्स पर बड़ी बहस छेड़ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ