प्लेन में फूड कार्ट बनी महिला पैसेंजर के लिए आफत, विमान से उतरते ही करना पड़ा ये काम

फ्लोरिडा की रहने वाली Gail Hamilton डेल्टा एयरलाइन की उड़ान संख्या 263 में फ्रांस से अमेरिका जा रही थीं। इस दौरान उनके कंधे में चोट लगी।

Delta Airlines, passenger, beverage cart, New York, lawsuit

Delta Airlines

विज्ञापन

Delta Airlines worker struck passenger with beverage cart: विमान में सफर करना एक महिला को काफी भारी पड़ गया। दरअसल, प्लेन में क्रू मेंबर द्वारा फूड कार्ट को एक जगह से दूसरी जगह खाना और पेय पदार्थ  पहुंचाने के दौरान उसे चोट लग गई। सफर के दौरान एयरलाइन कर्मचारी कई बार पेय पदार्थ देने के लिए कार्ट को इधर-उधर लेकर गए। महिला का आरोप है कि इस दौरान बार-बार उसके कंधे पर कार्ट का एक हिस्सा लगा।

महिला ने क्रू मेंबर से शिकायत की

महिला का आरोप है कि उसने इस बारे में क्रू के सदस्यों से शिकायत की। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपने काम में लापरवाही बरती और उनकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया। महिला का सफर खत्म हुआ तो उसने विमान से उतकर डॉक्टर को दिखाया। हाल ही में इस मामले में स्थानीय कोर्ट में सुनवाई हुई है। महिला ने इस बारे में कोर्ट में याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में उसने कोर्ट सेआग्रह किया है कि एयरलाइन और संबंधित कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

महिला के कंधे में दे मारी कार्ट

जानकारी के मुताबिक ये मामला डेल्टा एयरलाइन का है। 21 जून 2022 में फ्लोरिडा की रहने वाली Gail Hamilton डेल्टा एयरलाइन की उड़ान संख्या 263 में फ्रांस से अमेरिका जा रही थीं। Manhattan फेडरल कोर्ट में दी अपनी शिकायत के अनुसार इस दौरान एयरलाइन कर्मचारी ने फूड कार्ट के साथ आवाजाही करते हुए कई बार उनके कंधे पर कार्ट दे मारी, जिससे वे चोटिल हुई।

खराब खाना परोसा था

इससे पहले डेल्टा एयरलाइन की उड़ान संख्या A330 में यात्रियों को खराब खाना परोसने पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। दरअसल, विमान में कुल 277 यात्री थे। यात्रियों को खराब खाना देने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद विमान को रास्ते में यूएसए के John F. Kennedy इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया था। यात्रियों ने पेट में दर्द और उल्टी होने की शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ