Daughter Murdered Parents Mummified Their Bodies: 35 साल की एक लड़की ने अपने माता-पिता की पांच साल पहले हत्या कर दी। शवों को ठिकाने लगाने के बजाए उसने शवों को ममी बना दिया और छत पर रख दिया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया।
मामला ब्रिटेन के एसेक्स का है। जानकारी के मुताबिक, 35 साल की वर्जिनिया मैकुलॉ पर आरोप है कि उसने 5 साल पहले अपने पिता जॉन और मां लोइस मैकुलॉ (दोनों की उम्र 70 के आसपास) की हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी के बाद मैकुलॉ के घर से दोनों के शवों को बरामद किया और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मैकुलॉ को मंगलवार को बेसिलडन क्राउन कोर्ट में पेश किया गया।
21 अगस्त 2018 के आसपास वर्जिनिया ने हत्या की वारदात को दिया अंजाम
पुलिस के मुताबिक, ये स्पष्ट नहीं है कि आरोपी लड़की ने अपने माता-पिता की हत्या कब की, लेकिन आशंका है कि उसने वारदात को 21 अगस्त 2018 के आसपास अंजाम दिया है। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों का कहना है कि जॉन और लोइस को शवों को संरक्षित करने के लिए ममी बनाया गया था। रविवार को आरोपी लड़की के घऱ की छत से दोनों के शवों को बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर आरोपी मैकुलॉ (गिन्नी) को शुक्रवार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पड़ोसियों ने कहा कि मैकुलॉ के पिता जीवित होते तो वे आज 74 साल के होते। पड़ोसियों ने बताया कि जॉन मैकुलॉ चेम्सफोर्ड कॉलेज ऑफ फारवर्ड एजुकेशन में पूर्व लेक्चरर थे। जॉन और लोइस की चार बेटियां थीं, जिनमें वर्जिनिया मैकुलॉ सबसे छोटी थी।
पड़ोसिया के मुताबिक, उन्होंने करीब ढाई-तीन साल से जॉन मैकुलॉ और उनकी पत्नी को नहीं देखा था। कभी-कभी पड़ोसी इस बारे में वर्जिनिया से पूछते थे कि उसके माता-पिता कहां गए हैं, लेकिन वो सटीक जवाब नहीं देती थी।
संबंधित खबरें
9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
1 hr agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
3 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
4 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
5 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
7 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
8 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
10 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
11 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
11 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines