एक और चक्रवाती तूफान की दस्तक! Hurricane John समुद्र तट से टकराया, चल रहीं 195KM स्पीड वाली हवाएं

Hurricane John Alert in America: चीन के बाद अमेरिका में समुद्र में चक्रवाती तूफान उठा है, जो मैक्सिको के समुद्री तट से टकरा भी गया है। तूफान की स्पीड को देखते हुए लोगों को समुद्री इलाके खाली करने को भी कह दिया गया है। आइए तूफान के बारे में जानते हैं…

Hurricane John

Hurricane John

विज्ञापन

Cyclone John Hits Mexico Sea: चीन के समुद्र में उठे चक्रवाती तूफान का असर कम हुआ ही था कि एक और चक्रवाती तूफान समुद्र में उठा है। इस तूफान का नाम जॉन है, जो कैटगरी 3 का साइक्लोन है। यह तूफान मैक्सिको के दक्षिणी प्रशांत महासागरीय तट तक पहुंच गया है, जहां 120 से 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है कि लोग अलर्ट रहें। सुरक्षा के लिए किसी ऊंचे स्थान की तलाश करें, अन्यथा भारी तबाही मचेगी। लोगों को समुद्री इलाकों से रेस्क्यू करके रिलीफ कैंप में शिफ्ट किया जा रहा है, क्योंकि तूफान भयानक रूप ले सकता है। इसके कारण चलने वाली विनाशकारी तूफानी हवाएं जानलेवा हो सकती हैं। भारी बारिश और समुद्री लहरों से बाढ़ भी आ सकती है।

विज्ञापन

राष्ट्रपति की लोगों से सहयोग करने की अपील

मैक्सिको ने अकापुल्को के पूर्व से प्रशांत तट के साथ सटे बाहियास डी हुआतुल्को तक तूफान का असर होने की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने तटीय इलाकों के निवासियों से ऊंची जमीन तलाशने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट डालकर अपील की।

राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने भी तूफान जॉन को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें निवासियों को तूफान आने पर घर के अंदर रहने और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी गई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी की को-ऑर्डिनेटर लौरा वेलाज़क्वेज़ ने प्रशांत महासागर के तटीय शहरों के निवासियों को घर छोड़कर रिलीफ कैंपों में जाने को कहा है, ताकि किसी भी तरह के जानी नुकसान से बचा जा सके।

विज्ञापन

लगातार बढ़ रही तूफान की स्पीड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओक्साका की राज्य सरकार ने 3000 लोगों को समुद्री इलाकों से निकाल लिया है। उनके लिए 80 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। 1000 सैन्य और पुलिस कर्मियों को इलाके में तैनात किया गया है। प्यूर्टो एस्कोन्डिडो में अधिकारियों ने समुद्र तटों पर सभी तरह की गतिविधियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। AccuWeather के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी मैट बेंज ने कहा कि तूफान जॉन की स्पीड लगातार बढ़ती जा रही है। इससे बचकर रहने की जरूरत है। बता दें कि इससे पहले यागी तूफान चीन और वियतनाम समेत कई देशों में भीषण तबाही मचा चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ