मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध? 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला, अमेरिकी सेना ने मार गिराए ड्रोन और बरसाए बम

Middle East War: अमेरिकी सेना आत्मरक्षा का हवाला देकर ईरान पर हमले कर रही है। होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के शहरों में लगातार दूसरी बार हमला हुआ है। सेंटकॉम का कहना है कि अमेरिकी सैनिकों की रक्षा और समुद्री व्यापार की सुरक्षा के लिए हमले किए जा रहे हैं।

Middle East War

आत्मरक्षा का हवाला देकर अमेरिकी सेना ईरान पर हमले कर रही है।

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव गहरा गया है। क्योंकि युद्ध खत्म करने के लिए जहां शांति वार्ता जारी है, वहीं अमेरिका के हमले भी जारी हैं। 48 घंटे में दूसरी बार अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमला किया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया और ईरान के ड्रोन भी ढेर किए। सेंटकॉम ने बीती रात दक्षिणी ईरान में IRGC की नावों पर भी हमले किए हैं। इस दौरान बंदर अब्बास के पूर्वी हिस्से में 3 धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

अमेरिका ने ठुकराया ईरान का दावा, चीन और रूस को दिया सख्त संदेश, जानें अब क्या कहते हैं ट्रंप?

Advertisment

हमलों के लिए दिया गया आत्मरक्षा का हवाला

सेंटकॉम के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने हमलों को आत्मरक्षा की कार्रवाई करार दिया है। होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी सैनिकों की रक्षा और समुद्री व्यापार की सुरक्षा के लिए हमले किए गए हैं। क्योंकि IRGC की कोशिश होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछाने की है। 2 दिन पहले सोमवार को भी अदक्षिणी ईरान में मिसाइल लॉन्च साइटों और ईरानी नौसेना की उन नावों को तबाह किया था, जो कथित तौर पर समुद्र में बारूदी माइंस बिछाने का प्रयास कर रही थीं।

बंदर अब्बास में एक के बाद एक 3 धमाके हुए

ईरान के मीडिया ने अमेरिका के हमलों के पुष्टि की और बताया कि दक्षिणी ईरान का बंदर अब्बास शहर ईरान के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। इस शहर के पूर्वी इलाके में स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे लगातार एक के बाद एक 3 धमाके हुए। धमाकों की आवाज सुनते ही ईरानी सेना का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया। इस सिस्टम से आसमान में फायरिंग की गई। हमलों से कोई नुकसान होने की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन

ईरान ने हमलों को सीजफायर का उल्लंघन बताया

वहीं ईरान ने अमेरिका के हमलों की कड़ी निंदा की है और सीजफायर का उल्लंघन करार दिया है। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी भी दी है कि किसी भी आक्रामक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अमेरिका का दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह हमले करके अमेरिका समझौता नहीं कर सकता। अगर अमेरिका के हमले इसी तरह होते रहे तो समझौता भूल जाओ। अमेरिका की हरकतों का दावा पूरे मिडिल ईस्ट को भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ