बांग्लादेश में फिर क्यों भड़की हिंसा? हमलावरों ने शेख मुजीबुर्रहमान के घर में लगाई आग, देखें Video

Bangladesh Violence : बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने शेख मुजीबुर्रहमान के घर पर धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद हमलावरों ने पूरे मकान में आग लगा दी।

Bangladesh Violence

Bangladesh Violence

विज्ञापन

Bangladesh Violence : भारत के पड़ोसी मुल्क में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। बांग्लादेश में हमलावरों ने बुधवार की रात को बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के घर पर हमला बोल दिया। भारी संख्या में पहुंचे दंगाइयों ने पहले उनके घर में तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी। इस घटना के दौरान सुरक्षा बलों की टीम गायब रही। छात्र संगठनों ने यह हमला किया। आइए जानते हैं कि बांग्लादेश में क्यों भड़की हिंसा?

यह हमला बांग्लादेश की राजधानी ढाका के धानमंडी इलाके में हुआ, जहां शेख मुजीबुर्रहमान का घर स्थित है। 6 फरवरी को शेख हसानी की पार्टी अवामी लीग के प्रदर्शन से पहले ही छात्र भड़क उठे और उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। छात्र संगठनों ने अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। हमलावर अपने साथ बुलडोजर भी लेकर आए थे।

विज्ञापन

मुजीबुर्रहमान के घर पहुंचे प्रदर्शनकारी

विज्ञापन

शेख हसीना के ऑनलाइन संबोधन के जवाब में छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी देर रात मुजीबुर्रहमान के घर पहुंचे और अंदर घुस गए। हमलावरों ने लाठी-डंडों से मकान में तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की। इस घटना को लेकर कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें प्रदर्शकारी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

जानें बांग्लादेश में क्यों भड़की हिंसा?

विज्ञापन

आपको बता दें कि अवामी लीग ने गुरुवार को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एजकुट होकर प्रदर्शन करने की अपील की थी। अवामी लीग के नेता और कार्यकर्ता ट्रांसपोर्ट सिस्टम से लेकर हाईवे समेत कई शहर बंद करने वाले थे। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ जारी हिंसा के विरोध में यह प्रदर्शन होना था, लेकिन इसके विरोध में एक दिन पहले ही छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ