Bangladesh Political Crisis: बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना के मुल्क छोड़ने के बाद भी हालात सुधर नहीं रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदू लोगों पर लगातार अत्याचार की बातें सामने आ रही हैं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी बॉर्डर पर सैकड़ों हिंदू बांग्लादेशियों का जमावड़ा लगा हुआ है। ये लोग बॉर्डर के इस पार आना चाहते हैं। लेकिन बीएसएफ ने इनको रोक रखा है। सूत्रों के मुताबिक इनकी तादाद 1 हजार है। बंगाल के दक्षिण बेरूबारी इलाके में इन लोगों को रोका गया है। बांग्लादेश में लगातार हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और लोगों पर हमले के मामले सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कोलकाता का वो हॉस्टल, जहां से शेख मुजीबुर्रहमान ने देखा था बांग्लादेश का सपना, उपद्रवियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा
बांग्लादेश से लौटे लोगों ने भी अपनी स्थिति बयां की है। लोग जान जोखिम में डालकर वापस पहुंचे हैं। बुधवार दोपहर को जलपाईगुड़ी बॉर्डर पर ये लोग पहुंचे हैं। जो अपने आपको हिंदू बता रहे हैं। घुसपैठ की कोशिश को बीएसएफ ने विफल कर दिया। जिसके बाद ये लोग बॉर्डर के उस पार रुक गए हैं। सूत्रों के मुताबिक ये लोग अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं कि उनको हिंदुस्तान में प्रवेश करने दिया जाए। बांग्लादेश में वे सुरक्षित नहीं हैं। वहीं, भारतीय नहीं चाहते कि इन लोगों को अंदर आने दिया जाए।
भारतीय लोगों ने जताया विरोध
भारतीय लोगों का कहना है कि अगर इन लोगों को एंट्री दी गई तो उनको खाने के लाले पड़ जाएंगे। बताया जा रहा है कि भारतीय लोगों की भी सीमा पर भीड़ इकट्ठी हो गई है। वहीं, बीएसएफ ने बांग्लादेशी हिंदुओं को समझाने का प्रयास किया है। लेकिन अभी भीड़ बॉर्डर पर डटी हुई है। बांग्लादेश में आए भूचाल का असर भारत पर देखा जा रहा है। बांग्लादेश में 27 जिले ऐसे बताए जा रहे हैं। जहां हिंदुओं की आबादी काफी कम है। यहां हिंदुओं को जमकर टारगेट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : लंदन में रची गई हसीना सरकार गिराने की साजिश, इस ISI एजेंट से मिला था खालिद जिया का बेटा!
संबंधित खबरें
गंभीर जल संकट के मुहाने पर पाकिस्तान, भारत नहीं; खुद की नाकामी जिम्मेदार
21 mins ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
3 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
3 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
4 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
4 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
5 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
13 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
13 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
15 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines