शेख हसीना पर बांग्लादेश में हत्या केस में दर्ज हुई FIR, तख्तापलट के बाद पूर्व PM पर पहली कार्रवाई

Bangladesh Former PM Sheikh Hasina: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से ही देश छोड़ चुकीं पूर्व पीएम शेख हसीना पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला ग्रोसरी स्टोर के मालिक की हत्या से जुड़ा है।

Sheikh Hasina
विज्ञापन

Sheikh Hasina Booked for Murder: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना और 6 अन्य लोगों के खिलाफ एक किराना स्टोर मालिक की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। ढाका ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार 19 जुलाई को ढाका के मोहम्मदपुर इलाके में पुलिस की गोलीबारी में स्थानीय किराना स्टोर के मालिक अबू सईद की मौत हो गई थी। बता दें तख्तापलट के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़कर भागने के बाद हसीना पर यह पहली कानूनी कार्रवाई है।

मामले में 6 अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। इनमें अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कामा, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल मामून और पूर्व डीबी चीफ हारुनोर राशिद शामिल हैं। इनके अलावा हबीबुर रहमान, पूर्व डीएमपी आयुक्त बिप्लव कुमार सरकार हैं। बता दें कि बांग्लादेश में छात्रों के आरक्षण विरोधी आंदोलन के कारण शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस्तीफा देने के कुछ ही समय बाद उन्होंने देश छोड़ दिया था।

विज्ञापन

किसी अनजान शख्स ने दर्ज कराया मामला

बांग्ला अखबार दे डेली स्टार के अनुसार मोहम्मदपुर के रहने वाले आमिर हमजा ने ढाका मेट्रोपोलिटन अदालत में शेख हसीना और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। ये शिकायत कब हुई इस संबंध में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। शिकायतकर्ता शातिल के अनुसार पीड़ित उसका करीबी नहीं था लेकिन एक मासूम की मौत हुई है। इसके कारण उन्होंने स्वयं अपनी इच्छा से यह मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के अनुसार अबू सईद की मौत उस समय हुई जब पुलिस आरक्षण आंदोलन के दौरान छात्रों पर गोलियां बरसा रही थी। शातिल ने कहा कि पीड़ित का परिवार पंचगढ़ जिले के बोडा में रहता हैं।

बीएसएफ की गोली से तस्कर की मौत

उधर बांग्लादेश बाॅर्डर पर बीएसएफ की गोली से सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। मारे गए व्यक्ति की पहचान तस्कर के तौर पर हुई है। वह बांग्लादेश के चपैनवाबगंज जिले के ऋषिपारा गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ