---विज्ञापन---

दुनिया

Bangladesh Election 2026: भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला मामूनुल हक हारा, ढाका-13 से जीते BNP उम्मीदवार

Bangladesh Election Result 2026: बांग्लादेश से चुनाव को लेकर बड़ी खबर आई है। भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला नेता मामूनुल हक चुनाव हार गया है। उसकी सीट से तारिक रहमान की पार्टी का उम्मीदवार जीता है। मामूनुल पर प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान लोगों को भड़काने का आरोप लगा था।

Author Edited By : Khushbu Goyal
Updated: Feb 13, 2026 12:39
Mamunul Haq
लोगों को भड़काने के आरोप मामूनुल हक को गिरफ्तार किया गया था।

Mamunul Haq Lost Election: बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव हो गए हैं और आज घोषित हुए चुनाव परिणाम के अनुसार भारत के खिलाफ जहर उगने वाला मामूनुल हक चुनाव हार गया है। मामूनुल हक ढाका-13 सीट से बांग्लादेश खिलाफत मजलिस का उम्मीदवार था, लेकिन इस सीट से तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के उम्मीदवार बॉबी हजाज जीत गए हैं।

यह भी पढ़ें: Bangladesh Election: बांग्लादेश में जीत के बाद नहीं मनेगा जश्न, जुमा पर होगा ये कार्यक्रम, BNP ने की खास अपील

---विज्ञापन---

2021 में बांग्लादेश गए थे प्रधानमंत्री मोदी

बता दें कि मामूनुल हक पर हिंसा भड़काने के आरोप लगे हैं। शेख हसीना के कार्यकाल में देश में हिंसा भड़काने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वहीं भारतीय प्रधानमंत्री मोदी 26 मार्च 2021 को जब बांग्लादेश गए थे, उस समय भी मामूनुल हक पर लोगों को भड़काकर हिंसा कराने के आरोप लगे थे। बांग्लादेश की आजादी की एनिवर्सरी के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी वहां निमंत्रण पर गए थे।

हिंसा भड़काने के आरोपी में हुए गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम ने विरोध किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी और कई लोगों ने जान गंवाई थी। उस समय मामूनुल हक संगठन के संयुक्त महासचिव थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, लेकिन शेख हसीना के पद छोड़ने और देश से बाहर जाने के बाद बनी अंतरिम सरकार ने मामूनुल हक को रिहा कर दिया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश चुनाव में 5 सीटों पर मतगणना में धांधली के आरोप, ECB को दर्ज कराई गई शिकायत

मदरसों और इस्लामी व्यवस्था का समर्थक

बता दें कि मामूनुल हक के संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम की स्थापना साल 2010 में हुई थी. इस्लामी सोच का समर्थन करने वाला यह संगठन संविधान में बदलाव का विरोधी रहा है। मदरसों और इस्लामी व्यवस्था का समर्थक है। मामूनुल हक इस संगठन का प्रमुख चेहरा है। मामूनुल हक अकसर अपने भड़काऊ भाषणों और कट्टर सोच के लिए सुर्खियों में रहते हैं, विवादों से भी इनका नाता रहा है।

बता दें कि बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव हुए हैं, जिनमें खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बहुमत हासिल किया और सरकार बनाई। वहीं अब तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनने तय माना जा रहा है।

First published on: Feb 13, 2026 12:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.