Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश चुनाव में 5 सीटों पर मतगणना में धांधली के आरोप, ECB को दर्ज कराई गई शिकायत

Bangladesh Election Result 2026: बांग्लादेश में 13वें आम चुनाव की मतगणना में धांधली के आरोप लगे हैं और चुनाव आयोग को शिकायत देकर जांच कराने की मांग की गई है। जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगी दल बैलेट पेपर से छेड़छाड़ होने का दावा कर रहे हैं।

Bangladesh Election 2026

शेख हसीना की सरकार के पतन के डेढ़ साल बाद आम चुनाव हुए हैं।

Bangladesh Election News: बांग्लादेश में आज 13वें आम चुनाव की मतगणना चल रही है, लेकिन कुछ सीटों पर धांधली के आरोप लगाकर शिकायत भी दर्ज कराई गई है। जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलीय गठबंधन ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत दी है और आरोपों की जांच करके स्पष्टीकरण देने की मांग की है। बैलेट पेपर के डिजाइन में कमियां बताई गई हैं और ढाका-13, 8, 16 और 17 सीटों बैलेट पेपर में छेड़छाड़ का होने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

BNP और जमात के बीच था कड़ा मुकाबला

बता दें कि बांग्लादेश के आम चुनाव में इस बार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के बीच कांटे की टक्कर थी। BNP अब बहुमत की ओर अग्रसर है और तारिक रहमान प्रधानमंत्री बन सकते हैं। वहीं चुनाव हार रही जमात-ए-इस्लामी और नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी (NCP) ने मतगणना में धांधली के आरोप लगाए हैं और चुनाव आयोग को शिकायत देकर बैलेट पेपर से छेड़छाड़ होने का दावा किया गया है। दोनों दलों ने जांच करने की मांग उठाई है।

ढाका-13 सीट से जीतने वाले की जांच की मांग

छात्रों के नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष आसिफ महमूद सजीब भुइयां ने कहा कि कई सीटों पर बैलेट पेपर से छेड़छाड़ हो रही है। खासकर जहां पार्टी के उम्मीदवार हारे हैं, वहां मतगणना में धांधली हुई है। ढाका-13 सीट पर दोनों उम्मीदवारों के बीच 20-22 हजार वोट का अंतर था, लेकिन अचानक से विरोधी उम्मीदवार के जीतने का दावा कर दिया गया। ऐसा कैसे हुआ, इसकी जांच चुनाव आयोग को करनी चाहिए।

विज्ञापन

3000 वोट खारिज किए जाने का किया दावा

उधर जमात समर्थित उम्मीदवार और बांग्लादेश खेलाफत मजलिस के अमीर मौलाना ममनूल हक ने भी ढाका-13 में मतगणना पर सवाल उठाए। उन्होंने बैलेट पेपर के डिजाइन में कमी बताई। उन्होंने हजारों वोट रद्द होने का आरोप लगाया। उन्होंने 50 मतदान केंद्रों पर 1200 वोट और कुल मिलाकर 3000 वोट खारिज होने की बात कही है। ऐसे में अब चुनाव आयोग तय करना है कि जांच की जानी चाहिए या नहीं, शिकायत पर कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ