Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

बांग्लादेश-अमेरिका की ट्रेड डील फाइनल, डोनाल्ड ट्रंप ने घटाया टैरिफ, जानें क्या व्यापार होगा दोनों देशों के बीच?

US Bangladesh Trade Deal: भारत के बाद बांग्लादेश ने भी अमेरिका के ट्रेड डील साइन कर ली है और भारत की तरह बांग्लादेश का टैरिफ भी अमेरिका ने कम कर दिया है। बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने वाले और इस बीच यह ट्रेड डील एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 10, 2026 06:56
US Bangladesh Trade Deal
बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों का टैरिफ अभी भी भारत से ज्यादा है।

US Bangladesh Trade Deal: बांग्लादेश और अमेरिका के बीच ट्रेड डील साइन हो गई है और टैरिफ को लेकर भी एक समझौता हुआ है। व्यापार समझौते के मुताबिक, अमेरिका अब बांग्लादेश से उसके निर्यात पर 19% टैरिफ चार्ज करेगा। बांग्लादेश में चुनाव से ठीक 3 दिन पहले इस डील को मुहम्मद यूनुस सरकार की बड़ी उपलब्धि कहा जा रह है। अप्रैल 2025 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेशी निर्यात पर 37% टैरिफ लगाया था, जो अब सिफ 19% रह गया है।

यह भी पढ़ें: फिर भारत के एहसान तले दबा बांग्लादेश, इस संकट से निपटने में हिंदुस्तान ने की मदद

---विज्ञापन---

बांग्लादेश में कपड़े का व्यापार खोलेगा अमेरिका

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने ट्रेड डील की पुष्टि की और मीडिया को बताया कि बांग्लादेश अमेरिका के बीच टैरिफ और व्यापार समझौते पर साइन हुए हैं। अमेरिका ने बांग्लादेश का टैरिफ 20 से 19 प्रतिशत कर दिया है, हालांकि बांग्लादेश का टैरिफ भारत के टैरिफ से ज्यादा है, लेकिन अमेरिका ने बांग्लादेश में कपड़ों के व्यापार के लिए फैक्ट्री लगाने की प्रतिबद्धता जताई है, जिनमें अमेरिका कपास और आर्टिफिशियल फाइबर का इस्तेमाल करेगा।

बांग्लादेश के लिए अमेरिका ने लगाई हैं ये शर्तें

बता दें कि ट्रेड डील के तहत अमेरिका ने बांग्लादेश पर कई शर्तें लगाई हैं। पहली शर्त कि वह चीन से इंपोर्ट कम करेगा और अमेरिका से मिलिट्री इंपोर्ट को बढ़ावा देगा। दूसरी शर्त कि अमेरिका का इंपोर्ट बांग्लादेश में बिना किसी रोक-टोक के आना चाहिए। बिना कोई सवाल किए अमेरिकी स्टैंडर्ड और सर्टिफिकेशन मानना होगा। अमेरिका से आए सामान की गाड़ियों और पार्ट्स की इंस्पेक्शन नहीं होगी। अमेरिका के माल को बांग्लादेशी बाजार में आसानी से एंट्री मिलनी चाहिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से नाराजगी, बांग्लादेश पर मेहरबानी… भारत ने पड़ोसी देश के लिए क्यों खोला एयरस्पेस? 13 साल बाद उड़ानें शुरू

बांग्लादेश पर ट्रंप ने कितना टैरिफ लगाया था

बता दें कि अमेरिका ने अप्रैल 2025 में बांग्लादेश पर 37 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। जुलाई 2025 में दोनों की बातचीत हुई और अमेरिका ने टैरिफ को 2 प्रतिशत घटाकर 35 प्रतिशत कर दिया, जिसे अगर में और घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया। अब ट्रेड डील होने के बाद टैरिफ को एक प्रतिशत घटाकर 19 प्रतिशत कर दिया गया है, लेकिन बांग्लादेश पर लगा टैरिफ भारत से एक प्रतिशत ज्यादा है। वहीं पाकिस्तान का टैरिफ भी भारत से एक प्रतिशत ज्यादा है।

First published on: Feb 10, 2026 06:20 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.