पाकिस्तान से नाराजगी, बांग्लादेश पर मेहरबानी… भारत ने पड़ोसी देश के लिए क्यों खोला एयरस्पेस? 13 साल बाद उड़ानें शुरू

Indian Airspace News: भारत ने बांग्लादेश को लेकर बड़ा फैसला किया है. केंद्र सरकार ने बांग्लादेश के लिए पाकिस्तान से लगता अपना एयरस्पेस खोल दिया है, जो पाकिस्तान के लिए तो बंद रहेगा, लेकिन बांग्लादेश के लिए ओपन रहेगा. अब भारत के रास्ते बांग्लादेश के विमान पाकिस्तान तक जा सकेंगे.

Shahbaz Sharif | PM Modi | Muhammad Yunus

भारत ने एक पड़ोसी देश से नाराजगी जताते हुए दूसरे पड़ोसी देश का फायदा सोचा है.

विज्ञापन

Indian Airspace for Bangladesh: भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई सेवाएं बंद हैं. दोनों देशों ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही अपने-अपने एयरस्पेस को एक दूसरे के लिए बंद रखा हुआ है, लेकिन अब भारत ने बांग्लादेश के लिए एक बड़ा बदलाव किया है. भारत बांग्लादेश के लिए अपना एयरस्पेस खोल रहा है, जिसके चलते अब बांग्लादेश के हवाई जहाज भारत के ऊपर से उड़कर पाकिस्तान तक जा सकेंगे, लेकिन पाकिस्तान के विमान ऐसा नहीं कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: भारत पाक तनाव का आपकी जेब पर क्या असर? समझिए नफे-नुकसान का पूरा गणित

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए बंद ही रहेगा एयरस्पेस

भारत सरकार के फैसले के अनुसार, पाकिस्तान के विमानों को बांग्लादेश तक जाने के लिए घूमकर ही आना होगा. उन्हें भारत के एयरस्पेस में एंट्री की परमिशन नहीं मिलेगी. वहीं बांग्लादेश की राष्ट्रीय विमानन कंपनी बीमन बांग्लादेश आज से ढाका-कराची-ढाका के लिए सीधी उड़ानें शुरू कर रही है. 10 साल से ज्यादा समय के बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच नॉन-स्टॉप हवाई संपर्क बहाल हो रहा है. शुरुआत में कंपनी सप्ताह में 2 उड़ानें गुरुवार और शनिवार को संचालित करेंगी.

2012 से बंद थी दोनों देशों की हवाई सेवाएं

बता दें कि पाकिस्तान और बांग्लदेश के बीच हवाई सेवाएं साल 2012 से बंद थीं, क्योंकि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध तनावपूर्ण थे और द्विपक्षीय सहयोग भी न के बराबर था. इसलिए दोनों देशों के लोगों को एक से दूसरे देश में आवाजाही के लिए मध्य पूर्व या दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की उड़ानों का इस्तेमाल करना पड़ता था, जिस वजह से उनका पैसा और समय दोनों बर्बाद होते थे, लेकिन साल 2024 में बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन से पाकिस्तान से संबंध सुधरे और अब उड़ानें शुरू हो रही हैं.

विज्ञापन

अप्रैल 2025 से बंद भारत-पाक एयरस्पेस

बता दें कि भारत और पाकिस्तान का एयरस्पेस अप्रैल 2025 से बंद है. 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में आतंकी हमला करके 26 लोगों की हत्या की गई थी. भारत ने आतंकी हमला कराने का आरोप पाकिस्तान पर लगाया और पाकिस्तान से सारे संबंध तोड़ लिए. इसी कड़ी ने भारत ने पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया था, जिसे अब बांग्लादेश के लिए खोल दिया गया है, लेकिन पाकिस्तान के लिए वह बंद ही रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ