Aruna Miller ने रचा इतिहास, मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

Aruna Miller

Aruna Miller: हैदराबाद में जन्मी अरुणा मिलर ने अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में निर्वाचित होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी राजनीतिज्ञ बनकर इतिहास रच दिया। मिलर ने बुधवार को राज्य के 10वें लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में शपथ ली। अरुणा मैरीलैंड हाउस ऑफ डेलीगेट्स की पूर्व सदस्य रह चुकी हैं।

विज्ञापन

58 साल की मिलर (Aruna Miller) ने अपने उद्घाटन भाषण में अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया, जो भारत से संयुक्त राज्य अमेरिका में आकर बस गए थे। उनके पिता मैकेनिकल इंजीनियर थे जो 1960 के दशक के अंत में अमेरिका आए थे। बाद में वे अपने परिवार के बाकी सदस्यों को लेकर आए। उस वक्त अरुणा मिलर 7 साल की थी। यहां अरुणा के माता-पिता, दो भाई-बहन न्यूयॉर्क में रहने लगे।

विज्ञापन

For Congressional candidate Aruna Miller, politics is about 'helping the public'

विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शेयर की अपनी कहानी

मिलर ने 2010 से 2018 तक मैरीलैंड हाउस ऑफ डेलिगेट्स में दो बार सेवा की है। अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मिलर ने भारत से अमेरिका आने की अपनी कहानी शेयर की। उन्होंने कहा कि स्कूल में मेरे जैसा कोई नहीं दिखता था और मैं अंग्रेजी की एक शब्द भी नहीं बोल सकती थी।

मिलर ने बताया कि जब हम कैफेटेरिया गए, तो मैंने पहली बार अमेरिकी खाना खाया। मैंने अपने जीवन में पहली बार ठंडा दूध पिया। मुझे लगता है कि मैंने ये सब अपने क्लासमेट्स से सीखी। अब वे मेरे दोस्त हैं। अरुणा ने बताया कि कैफेटेरिया के बाद मैं जब वापस क्लास में गई तो मेरी तबीयत खराब हो गई। फिर मेरी मां को बुलाया गया। जब मेरी मां आईं तो मैंने उनसे कहा कि मैं वापस दादी के पास भारत जाना चाहती हूं।

विज्ञापन

Aruna Miller Lieutenant Governor For Maryland | Riveting Women

विज्ञापन

शपथ लेने के बाद परिवार का शुक्रिया अदा किया

पद की शपथ लेने के बाद मिलर ने अपने माता-पिता और भाई-बहनों का भी शुक्रिया अदा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिलर की जीत मैरीलैंड राज्य में भारतीय अमेरिकियों के बीच उनकी लोकप्रियता भी है, जहां कई रिपब्लिकन, समर्थक-ट्रम्प समर्थक उनके समर्थन में आगे आए।

बताया जा रहा है कि मिलर ने जनता की सुरक्षा में सुधार करने और समान परिवहन पहुंच बनाने के लिए मोंटगोमरी काउंटी, मैरीलैंड में स्थानीय परिवहन विभाग में काम करते हुए 25 साल बिताए। 2010 से 2018 तक उन्होंने मैरीलैंड हाउस ऑफ डेलिगेट्स में डिस्ट्रिक्ट 15 का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्होंने एसटीईएम शिक्षा में निवेश करने के लिए कानून बनाने, छोटे व्यवसायों के लिए नियामक प्रक्रिया को कारगर बनाने समेत कई अन्य काम किए। 2000 में अमेरिका की नागरिक बनने के बाद उन्होंने पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ