Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

भारत के बाद अब बांग्लादेश-अमेरिका के बीच ‘सीक्रेट ट्रेड डील’, चुनाव से पहले क्यों मचा बवाल?

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद अब बांग्लादेश और अमेरिका के बीच एक गुप्त व्यापार समझौते की चर्चा तेज हो गई है. चुनाव से ठीक पहले हो रही इस डील को लेकर बांग्लादेश में सवाल उठने लगे हैं.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 7, 2026 09:00
Bangladesh US trade deal
Credit: Social Media

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए बड़े व्यापार समझौते के बाद अब बांग्लादेश भी अमेरिका के साथ एक ‘सीक्रेट ट्रेड डील’ करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये समझौता 9 फरवरी 2026 को फाइनल हो सकता है. खास बात ये है कि ये डील बांग्लादेश के आम चुनाव से ठीक पहले होने जा रही है. इस डील को लेकर बांग्लादेश में राजनीतिक और आर्थिक हलचल तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि बांग्लादेश सरकार अमेरिका के साथ टैरिफ और व्यापार से जुड़ा समझौता कर रही है, लेकिन इसकी शर्तें अब तक सार्वजनिक नहीं की गई हैं. ना तो संसद को इसकी जानकारी दी गई है और ना ही आम जनता को. इसी वजह से इसे सीक्रेट डील कहा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश चुनाव… BNP और जमात के घोषणापत्र में भारत और हिंदुओं के लिए क्या खास? क्या पाकिस्तान का भी है जिक्र

---विज्ञापन---

चुनाव से पहले क्यों उठे सवाल?

बांग्लादेश में विपक्षी दल और अर्थशास्त्री इस डील की टाइमिंग पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि चुनाव से ठीक पहले इतना बड़ा फैसला लेना सही नहीं है. वो मानते हैं कि नई सरकार बनने के बाद इस डील का बोझ उसी पर पड़ेगा. साथ ही बिना चर्चा के किया गया समझौता देश के हितों को नुकसान पहुंचा सकता है. वहीं बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा रेडीमेड गारमेंट्स और टेक्सटाइल सेक्टर पर टिका है. अगर अमेरिका के साथ डील में बांग्लादेश को ज्यादा छूट नहीं मिलती, तो अमेरिकी कंपनियां भारत से ज्यादा सामान मंगवा सकती हैं.

भारत-अमेरिका डील से बढ़ा दबाव

भारत को अमेरिका के साथ हुए समझौते में टैरिफ में बड़ी राहत मिली है. इससे भारत के निर्यातकों को फायदा हुआ है. ऐसे में बांग्लादेश को डर है कि वो अमेरिकी बाजार में पिछड़ सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका बांग्लादेश के बीच ये सीक्रेट डील होती है तो देश की आर्थिक दिशा बदल सकती है, आने वाली सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है. ये डील दक्षिण एशिया के व्यापार संतुलन पर असर डाल सकती है. कुल मिलाकर, अमेरिका के साथ बांग्लादेश की ये गुप्त डील आर्थिक से ज्यादा राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गई है, और आने वाले दिनों में इस पर विवाद और गहराने की संभावना है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ब्लूप्रिंट तैयार, टैरिफ कटौती से दोनों देशों को मिलेगा क्या फायदा?

First published on: Feb 07, 2026 06:38 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.